साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की मथुरा युवा प्रदेश संगठन मंत्री मनीष शर्मा ने अपने जन्मदिन पर श्री राधाकृष्ण वृद्धा आश्रम में पहुंचकर वृद्ध माताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में समिति की तरफ से मनीष शर्मा को समाज सेवा के लिए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया. जन्मदिन मनाते हुए प्रदेश संगठन मंत्री मनीष शर्मा ने कहा कि लोग आज होटल में जन्मदिन मनाते हैं उसका कोई महत्व नहीं है अगर किसी को जन्मदिन मनाना है तो ऐसे वृद्ध आश्रम, विधवा आश्रम, अनाथालय में अपने जन्मदिन मनाने का महत्व अलग होता है इसलिए आज मैंने वृद्धा आश्रम वृंदावन में पहुंचकर अपना जन्मदिन वृद्ध माताओं के साथ मनाया है. उन्हें भोजन व सभी माताओं को साड़ी भेंट की है. वृद्ध माताओं के बीच में अपना जन्मदिन मना कर मुझे नए प्रकार की अनुभूति प्राप्त हुई है.

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा, हमेशा खुशियां बांटने से हमारी खुशी दुगनी हो जाती है. जब ऐसे बेसहारा लोगों के बीच में अपना जन्मदिन मनाते हैं और जन्मदिन में हम जो प्रसाद ऐसे लोगों को देते हैं उसके बदले में आशिर्वाद मिलता है उससे सभी की आत्मा तृप्त होती है और संतोष मिलता है, हमारी टीम लगातार ऐसी जगहों पर समय समय पर कार्य करती रहती है. अंतर्राष्ट्रीय भागवताचार्य डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री ने आशिर्वाद देते हुए कहा कि युवा ऐसे ही समाज के बीच कार्य करते रहेंगे तो निश्चित तौर पर समाज अच्छी दिशा में जाएगा, आगे भी ऐसे ही काम करती रहेगी. युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा कि हमारी टीम लगातार समाज के अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रही है, आज उसी अलग अंदाज में जन्मदिन को मनाया गया है. इस अवसर पर राधा कृष्ण वृद्ध आश्रम की संचालिका डॉली शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित, प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, राजेश अग्निहोत्री, लक्ष्मी कांत शास्त्री, श्याम गोस्वामी विनोद पांडेय, चंद्र कांत पांडेय, महेश शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी, वृंदावन महिला अध्यक्ष श्रीमती सुलेखा बंसल, प्रवीण मिश्रा, नीतू शर्मा महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, महेश शर्मा, महेश दिवाकर, सुलेखा बंसल, अनीता शर्मा, नीलम शर्मा, देवकीनंदन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
from New India Times https://ift.tt/3DmROkq
Social Plugin