भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे: पटेल. जोबट विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी पटेल का जगह-जगह हुआ स्वागत

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, अलीराजपुर (यूपी), NIT:

प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर मप्र कांग्रेस हाईकमान ने कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जिसमें अलीराजपुर जिले की जोबट विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल को बनाया गया है।

जोबट की विधायक कलावती भूरिया के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी जिस पर आगामी 30 अक्टूबर को मतदान होना है। श्री पटेल को जोबट का प्रत्याशी बनाए जाने पर जिले भर के कांग्रेसी नेताओं और कायर्कतार्ओ में खुशी की लहर है। उनके समथर्को ने जिले भर मे आतिशबाजी कर मिठाई वितरित कर जशन मनाया।

पटेल का जोबट आम्बुआ, उदयगढ, आजाद नगर एवं अलीराजपुर आगमन पर पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल सहित कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता
शामील थे।

पटेल श्री सांई मंदिर और टंट्या मामा स्मारक पहुंचे और दशर्न कर आशीवार्द लिया।

जोबट कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल ने मिडिया को बताया की मप्र हाईकमान, ओर पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया की बेहतशा महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओ के बढ़ते अपराध के मुददो ओर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर हम जनता के बिच जाएंगे।

पटेल ने बताया की जोबट विधानसभा मे कांग्रेस एकजुट है ओर एकजुट होकर उपचुनाव लडेगी भारी मतो से विजय होकर स्व. विधायक कलावती बहन के सपने को साकार करेंगे।

पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक बिजली, पानी और जोबट क्षैत्र का समुचित विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेंगी।



from New India Times https://ift.tt/3li6jzI