मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत करमौनी बंदी सरपंच चंद्र सिंह अटकोम से मिली जानकारी के अनुसार 1 वर्ष पूर्व से बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण जनता को असुविधा हो रही है. बिजली विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है जिसका खामियाजा किसान सहित अनेकों लोग भुगत रहे हैं. मौसम के कई बार परिवर्तन के इन दिनों में कई दफे कीड़े मकोड़े एवं बच्चों की पढ़ाई प्रारंभ होने के कारण कई लोग परेशानियों में हैं फिर भी जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा कहीं ना कहीं ग्रामीण जनता भुगत रही है. इनकी परेशानी जिम्मेदारों को नजर नहीं आ रही है. उच्च अधिकारियों को मामले को संज्ञान में लेते हुए जिम्मेदारों को जागरूक कर समस्याओं का निराकरण करवाना चाहिए जिससे कि ग्रामीण जनता को सहूलियत प्रदान हो सके।
from New India Times https://ift.tt/3Ajbp30
Social Plugin