हजरत अहमद वली फैसल रहमानी इमारत ए शरिया के अमीर निर्वाचित

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बिहार के मुंगेर से प्राप्त समाचार के अनुसार इमारत ए शरिया मुंगेर बिहार के 8 वें अमीरे शरीयत के निर्वाचन में युवराज, प्रख्यात इस्लामिक चिंतक हज़रत मौलाना सैयद मोहम्मद वली रहमानी के सुपुत्र और उनके उत्तराधिकारी हज़रत मौलाना सैयद अहमद वली फैसल रहमानी इमारत ए शरिया के आठवें अमीर निर्वाचित हुए हैं। आज संपन्न हुई वोटिंग में उन्हें 347 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मौलाना अनीस उर रहमान कासमी को 197 वोट प्राप्त हुए हैं। इस निर्वाचन पर भारत के अनेक बुद्धिजीवियों धार्मिक विद्वानों और भारत की अनेक धार्मिक संस्थाओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बधाई हो शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे भारतीय मुस्लिमों की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे और उनकी आवाज को सामर्थ्य के साथ बुलंद करेंगे।



from New India Times https://ift.tt/3BtQdc6