BHOPAL NEWS - आयुष्मान और आधार के लिए नया काउंटर, खुशीलाल हॉस्पिटल में कैंसर की OPD शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों के लिए पैलिएटिव केयर ओपीडी शुरू की गई है। एवं कलेक्टर ऑफिस में स्थित लोक सेवा केंद्र में आयुष्मान कार्ड और आधार एनरोलमेंट के लिए नया काउंटर शुरू हो गया है। 

BHOPAL- खुशीलाल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में कैंसर की ओपीडी का दिन एवं टाइम

राजधानी भोपाल के पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों के लिए पैलिएटिव केयर ओपीडी शुरू की गई है। पहले ही दिन ओपीडी में चार कैंसर मरीजों को  पैलिएटिव केयर ट्रीटमेंट दिया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ उमेश शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में पेलिएटिव केयर ओपीडी का संचालन सप्ताह में 3 दिन- सोमवार ,गुरुवार व शनिवार को होगा। कैंसर मरीज ओपीडी ट्रीटमेंट के लिए सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 के बीच में रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।  डॉ शुक्ला ने बताया कि पेलिएटिव ओपीडी में 5 पलंगो की क्षमता का ऑब्जर्वेशन वार्ड भी बनाया गया है। यहां ओपीडी में इलाज कराने आए कैंसर मरीजों को निगरानी और डे  treetment के लिए भर्ती भी किया जा सकेगा।

BHOPAL NEWS - आयुष्मान कार्ड और आधार एनरोलमेंट के लिए नया काउंटर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित कलेक्ट्रेट लोक सेवा केंद्र में अब आयुष्मान कार्ड और आधार एनरोलमेंट के लिए एक नया अकाउंट शुरू कर दिया गया है। यहां पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक काम किया जाएगा। 

लोक सेवा प्रबंधन प्रसून सोनी ने बताया कि सभी पात्र लोगों के यहां पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक परिवार ₹500000 तक का इलाज करा सकते हैं। इसके लिए पात्र परिवार जरूरी दस्तावेज जैसे - परिवार की समग्र आईडी, राष्ट्रीय खाद्य पर्ची, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र एवं निर्धारित समय अनुसार 30 रुपए शुल्क  के साथ शिविर में उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। लोग यहां आधार में संशोधन कराने के लिए भी आ रहे हैं।

08 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

सरकारी नौकरी- रोजगार कार्यालय में काउंसलर और विशेषज्ञों की भर्ती
JABALPUR NEWS- 19000 कर्मचारियों को 18-18 हजार रुपए बोनस
MP NEWSसरकारी नौकरी में चरित्र सत्यापन नहीं होगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
BHOPAL NEWS- शासकीय शिक्षक ने पानी के बदले पांचवीं की छात्रा का रेप किया
INDORE NEWS- रीवा के युवक की इंदौर में हत्या, भोपाल में शादी हुई थी
MP NEWS- भाजपा की नेशनल टीम में मध्य प्रदेश से सिर्फ कैलाश विजयवर्गीय का जलवा
BHOPAL NEWS- नर्मदा एक्सप्रेस अब रायपुर और दुर्ग तक जाएगी
EMPLOYEES NEWS- केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा फायदा होने वाला है
MP EDUCATION NEWS- ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं जन शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindi100% होते ही स्मार्टफोन की चार्जिंग ऑटोमेटिक ऑफ क्यों नहीं होती
GK in Hindi30 मिनट के वीडियो से कितना कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित होता है
GK in Hindiसमुद्र से 125 मीटर नीचे एक देश, जहां नालों में ज्वालामुखी का लावा बहता है
GK in Hindi- 3 प्रकार के विवाह, जिसमें लड़की को पत्नी का कानूनी अधिकार नहीं मिलता है 
GK in Hindiएक ऐसा देश जहां 73 दिनों तक सूर्यास्त नहीं होता
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3DnoxWR