पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

स्व सहायता समूह मध्य प्रदेश के नेतृत्व में प्रदेश कमेटी ब्लाक कमेटी एवं जिला कमेटी की बैठक कर सदस्यों द्वारा उद्योग मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्ती गांव जी का स्वागत किया गया एवं उनके समक्ष स्व सहायता समूह से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया एवं संगठन निर्माण की भूमिका का विश्लेषण से उनको अवगत करवाय गया कि यहां संगठन हमारा पूर्णता गवर्नमेंट पंजीकृत है और हमारा उद्देश्य स्व सहायता समूह की माता बहनों को स्वरोजगार से जोड़ना एवं उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाना उन्हें अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करवाना ऐसी कई बातों पर विचार मंथन किया गया माननीय मंत्री जी एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं में जो बातचीत हुई उससे महिलाओ को संतुष्टि जनक जवाब मिलने पर समूह की महिलाओ ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्री जी का आभार व्यक्त किया की माननीय मंत्री महोदय समूह की महिलाएं आपके निर्णय को अमल करेगी
इस मौके पर उपस्थित रहे संगठन प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विमला, बालाराम चौहान कानवन , प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती राधाबाई पन्नालाल अगल्चा मनावर, प्रदेश सचिव श्रीमती सीताबाई योगेश मंडलोई निसरपुर, प्रदेश महामंत्री कु.रानु चौधरी धरमपुरी, प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती मंजू बाई संजय मकवाना धरमपुरी एवं जिला एवं ब्लॉक संगठन के प्रतिनिधि राजूबाई, सिताबाई, अजोध्याबाई, सुरेश दास बैरागी, जसवंत परिहार, दीपक गहलोत, सुनीता, सुनती बाई, आनंदीबाई, जसोदा बाई विजय, आरती दयाराम, प्रीति कुंदन जाट, रामकन्या दिनेश, सुरेश डिंडोर, शकीला, संतोष, तस्लीम, सादिक खान, प्रमिला, विजय, मुकाती मौजूद रहे।
from New India Times https://ift.tt/3CfK3MR
Social Plugin