MP NEWS- युवक को ट्रक से घसीट कर मार डाला, मध्यप्रदेश के नीमच की घटना

भोपाल। मध्य प्रदेश के नीमच जिले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक को ट्रक से घसीट कर मार डाला गया। घटना का मुख्य आरोपी महिला सरपंच का पति है। युवक पर चोरी का आरोप लगाया गया था। पंचायत में उसे अपने तरीके से सजा दे दी।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि नीमच ज़िले के सिंगोली में कन्हैयालाल भील नाम के एक आदिवासी व्यक्ति के साथ बर्बरता की बेहद अमानवीय घटना सामने आयी है। मृतक को चोरी की शंका पर बुरी तरह से पीटने के बाद उसे एक वाहन से बांधकर निर्दयता से घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। 

नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा कि सतना, इंदौर, देवास और अब नीमच में अमानवीयता की घटनाएँ…? पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल, लोग बेख़ौफ़ होकर क़ानून हाथ में ले रहे है, क़ानून का कोई डर नही, सरकार नाम की चीज़ कही भी नज़र नही आ रही है…? मै सरकार से माँग करता हूँ कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर तत्काल आवश्यक कदम उठाये , दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो , प्रदेश में क़ानून का राज स्थापित हो।

नीमच के पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा प्रेस वार्ता कर सिंगोली प्रकरण का अपडेट देते हुए बताया कि सदोष मानव वध करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। व एक कार, एक पिकअप व एक मोटर साईकल जप्त कर ली गई है। 

--- 

28 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

हलषष्ठी व्रत की तारीख, मुहूर्त समय एवं कथा, माताएं संतान की रक्षा के लिए करतीं हैं
MPPEB BREAKING NEWS- तीन परीक्षाएं रद्द, पेपर लीक हुए थे
MP SCHOOL OPEN- मुख्यमंत्री ने आधिकारिक घोषणा कर दी
IAS लोकेश जांगिड़- शराब भी नहीं मिली, चूना भी लग गया, 33 मिनट में 34,000 की ठगी
MP EMPLOYEE NEWS- हाईकोर्ट ने पटवारियों की हड़ताल अवैध घोषित की
GWALIOR NEWS- रेल सुविधाओं के 9 बिंदुओं पर निर्देश जारी, ज्योतिरादित्य सिंधिया रेल मंत्री से मिले
EMPLOYEE NEWSहाईकोर्ट ने कहा: सहायक प्राध्यापक के ट्रांसफर केस का निराकरण प्रमुख सचिव करें, तब तक कोई कार्रवाई ना हो,
MP OBC आरक्षण- 6 विभागों को छोड़ सबमें 27% लागू कर सकते हैं
MP NEWS- मध्यप्रदेश में कब तक 100% वैक्सीनेशन हो जाएगा, मुख्यमंत्री ने फाइनल डेट बताई

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiएक गांव जहां कोबरा सांप और इंसान साथ-साथ रहते हैं, अच्छे पडोसियों की तरह
GK in Hindi- दवाई वाली गोली- गोल क्यों होती है, मेडिसिन टेबलेट का आकार चौकोर क्यों नहीं होता
GK in Hindiक्या भगवान को प्रसाद में चॉकलेट चढ़ा सकते हैं, पहली चॉकलेट कहां बनी थी
GK in Hindiबिस्किट्स में छोटे-छोटे छेद क्यों होते हैं, सिर्फ डिजाइन है या कोई टेक्नोलॉजी
GK in Hindi- ताश की गड्डी का चौथा राजा सुसाइड क्यों कर रहा है
GK in Hindiएक पौधा जिसे खाने से महीने भर भूख-प्यास नहीं लगती
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3BmjXHg