MP COLLEGE EXAM NEWS- नए सत्र में परीक्षा का पैटर्न भी बदल गया है, मक्कारी के नंबर कटेंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद कॉलेजों में नए कोर्स के साथ परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। UG- अंडर ग्रेजुएट परीक्षा का पेपर पहले 3 घंटे का होता था लेकिन अब 2 घंटे का होगा। इसी प्रकार मुख्य लिखित परीक्षा 100 नंबर की जगह पर 75 नंबर की होगी।

विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय का कहना है कि नए सत्र में यूजी प्रथम वर्ष में परीक्षा अब 2 घंटे की ही होगी। इसी के साथ मुख्य लिखित परीक्षा 75 नंबर की होगी व शेष 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। इससे छात्रों को भी लाभ होगा और वे लगातार पढ़ाई से जुड़े रहेंगें। अब यूजी परीक्षाओं का प्रश्न पत्र इस प्रकार से सेट किया जाएगा कि छात्र से 2 घंटे की अवधि में हल कर सकें। जानकारी के मुताबिक शब्द सीमा भी कम की गई है ताकि समय पपर पेपर हो सके। 

अब प्रश्न पत्र 100 नंबर का नहीं बल्कि 75 नंबर का होगा

अब मुख्य प्रश्न पत्र 100 नंबर की जगह 75 नंबर का होगा। जिसमें से 75 नंबर मुख्य लिखित परीक्षा के होंगे जबकि 25 नंबर आंतरिक मूल्यांकन के होंगे। आंतरिक मूल्यांकन को भी दो भागों में बांटा गया है।  एक आंतरिक मूल्यांकन 13 नंबर का जबकि दूसरा आंतरिक मूल्यांकन 12 नंबर का होगा। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह 3-3 महीने के अंतराल में लिए जाएंगे और इसके अंक अंकसूची में भी जोड़े जाएंगे।

वहीं प्रथम वर्ष में होने वाली फाउंडेशन विषयों की परीक्षा में अब ऑब्जेक्टिव प्रश्न ही पूछे जायेंगे। फाउंडेशन कोर्स में भाषा के साथ पर्यावरण, डिजिटल जागरूकता, योग, ध्यान, व्यक्तित्व विकास जैसे अन्य विषयों को भी शामिल किया गया है। यूजी में सभी पाठ्यक्रमों के लिए चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू किया गया है। जिसमें छात्रों को अलग-अलग कोर्स के क्रेडिट अंक मिलेंगे।

30 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS- स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए गाइडलाइन
EMPLOYEE NEWS- एक बार फिर महंगाई भत्ता बढ़ने वाला है, त्यौहार से पहले मिलने की उम्मीद
MP NEWS- युवक को ट्रक से घसीट कर मार डाला, मध्यप्रदेश के नीमच की घटना
स्कूल खोलने के लिए शिक्षा विभाग का आदेश, नियम व शर्तें पढ़िए - MP SCHOOL OPEN GOVERNMENT ORDER
MP SCHOOL OPEN- मुख्यमंत्री ने आधिकारिक घोषणा कर दी
MP JAIL TRANSFER LIST 2021- मध्य प्रदेश जेल विभाग की तबादला सूची
अतिशेष शिक्षकों की सूची तैयार करने में पारदर्शिता बरती जाए एसोसिएशन ने की कलेक्टर से मांग - EMPLOYEE NEWS
BHEL vacancy- 9 यूनिट में नौकरियां, लास्ट डेट 7 सितंबर 2021
BHOPAL NEWS- सिविल इंजीनियर का सुसाइड नोट, बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे हैं

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in HindiBANK सबको HOME LOAN देता है लेकिन खुद किराए के भवन में रहता है, ऐसा क्यों
GK in Hindiपृथ्वी पर हिमालय लेकिन ब्रह्मांड का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है
GK in Hindiएक गांव जहां कोबरा सांप और इंसान साथ-साथ रहते हैं, अच्छे पडोसियों की तरह
GK in Hindiबिस्किट्स में छोटे-छोटे छेद क्यों होते हैं, सिर्फ डिजाइन है या कोई टेक्नोलॉजी
GK in Hindi- ताश की गड्डी का चौथा राजा सुसाइड क्यों कर रहा है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3DqMgWZ