इंदौर। माता-पिता से झूठ बोलकर दोस्तों के साथ इंजॉय करने का नतीजा कई बार बहुत गंभीर हो जाता है। कक्षा 12 की एक छात्रा ऐसे दोस्तों के साथ घूमने के लिए मांडू चली गई, जिनके बारे में उसे कुछ भी नहीं पता। चंगुल में फंसी छात्रा को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया गया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इतना ही नहीं नशे की हालत में उसे सड़क पर लावारिस छोड़ दिया गया।
लसूड़िया थाना पुलिस द्वारा बताया गया है कि कक्षा 12 में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शिकायत की है कि 23 अगस्त की सुबह करीब 10:00 बजे परदेसी पुरा में रहने वाली उसकी एक सहेली पूजा और दोस्त आशीष, निपुल और रितेश उसके घर आए। यहां से सभी लोग मांडू घूमने के लिए गए। वापस लौटते समय आशीष ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में बंद थी।
छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि बेहोशी के दौरान बीच-बीच में उसे होश आया। छात्रा ने आशीष, रितेश और निपुल तीनों पर गलत काम करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने यह भी बताया कि कुछ देर बाद उसकी सहेली पूजा और तीनों दोस्त कमरे में आए एवं उसके साथ मारपीट करके उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। रास्ते में एक व्यक्ति से पूछा तो उसने इलाके का नाम स्क्रीम 78 नंबर बताया। बाद में अपने घर वालों से बात की और फिर पुलिस थाने शिकायत करने के लिए आई।
यूपी का रहने वाला है आशीष, उसी के कमरे पर वारदात हुई
लड़की का कहना था कि कुछ समय पहले ही पूजा से मुलाकात हुई थी। उससे एक कॉमन फ्रेंड ने मुलाकात करवाई थी। इसके बाद उसने आशीष से मिलवाया। बाद में पता चला था कि आशीष पूजा का बॉयफ्रेंड है। इसलिए घूमने जाने के लिए तैयार हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। निपुल और रितेश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि आशीष स्कीम 78 में किराए से रहता है। उसी के कमरे पर वारदात को अंजाम दिया।
25 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
EPFO NEWS- खाताधारकों के लिए चेतावनी, तत्काल बैलेंस चेक करें
BHOPAL NEWS- सॉफ्टवेयर इंजीनियर का मोबाइल हैक, बैंक अकाउंट खाली
MP OBC आरक्षण- मुख्यमंत्री दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले, सभी स्थगन आदेश हटाने की मांग
CORONA की तीसरी लहर नवरात्रि से दीपावली तक: NIDM ने कहा
MP NEWS- एक और IFS अधिकारी के खिलाफ महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप
BHOPAL NEWS- पीसी शर्मा ने विश्वास सारंग को पुराने दिन याद दिलाए
MP CORONA NEWS- मध्य प्रदेश तीसरी लहर के प्रकोप से बच जाएगा, प्रोफेसर अग्रवाल ने कहा
मध्यप्रदेश मानसून रुठा- 13 जिले सूखे की चपेट में, 18 जिलों में रेड जोन का खतरा
मध्य प्रदेश मानसून- 6 दिन के ऐच्छिक अवकाश पर चले गए बादल
मध्यप्रदेश में फिर से साक्षरता अभियान चलाया जाएगा - MP NEWS
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
GK in Hindi- बिस्किट्स में छोटे-छोटे छेद क्यों होते हैं, सिर्फ डिजाइन है या कोई टेक्नोलॉजी
GK in Hindi- ताश की गड्डी का चौथा राजा सुसाइड क्यों कर रहा है
GK in Hindi- एक पौधा जिसे खाने से महीने भर भूख-प्यास नहीं लगती
GK in Hindi- मिनरल वाटर एक्सपायर नहीं होता, तो फिर बोतल पर एक्सपायरी डेट क्यों होती है
GK in Hindi- भारत का सबसे पहला गांव कौन सा है, जहां मनुष्य, बंदर से इंसान बना
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/38g759j

Social Plugin