साक्ष्य अधिनियम 1872 की धारा 108 कहती है कि अगर किसी व्यक्ति का 7 वर्षों तक अता-पता ही नहीं होता है तो यह अनुमान लगा लिया जाना कि वह मर चुका है, वैध होगा। यानी कानूनी तौर पर ऐसे व्यक्ति को मृत मान लिया जाता है। हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के अनुसार विधवा महिला अथवा विदुर व्यक्ति को दूसरी शादी करने का अधिकार है, परंतु प्रश्न यह है कि क्या उपरोक्त स्थिति में जीवनसाथी दूसरी शादी कर सकता है। यदि 7 साल बाद दूसरी शादी कर ली जाए और उसके बाद लापता जीवनसाथी वापस लौट आए तब क्या होगा। दूसरा विवाह वैध रहेगा या फिर अवैध माना जाएगा। पढ़िए:-
हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13 (1) (vii) की परिभाषा:-
अगर पति या पत्नी में से कोई भी एक पक्षकार सात वर्षों तक अज्ञात रहता है तो दूसरा पक्षकार उस विवाह को विच्छेद कराने के लिए न्यायालय में याचिका प्रस्तुत कर सकता है। न्यायालय ऐसे पक्षकार को तलाक की डिक्री पारित कर देगा। अगर तलाक की डिक्री प्राप्त होने के बाद पत्नी दूसरी शादी कर ले और खोया हुआ पति वापस आ जाता है तब उससे दूसरे पक्षकार पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा एवं ऐसे विवाह से उत्पन्न संतान औरस (वैध) मानी जायेगी।
लेकिन अगर पति सात वर्षों से अज्ञात है और पत्नी बिना तलाक की डिक्री प्राप्त किए कोई दूसरी शादी कर लेती है और पति वापस आ जाता है तब यह शादी अवैध हो सकती है लेकिन पति को इस शादी से कोई एतराज नहीं होगा तब यह विवाह वैध हो सकता है। क्योंकि साक्ष्य अधिनियम की धारा 108 बताती है कि सात वर्षों तक व्यक्ति को अज्ञात रहने पर सिर्फ मृत्यु का अनुमान लगाया जा सकता है न कि उसे मृत घोषित किया जाएगा। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)
कानूनी जानकारी से संबंधित 10 सबसे लोकप्रिय लेख
कोर्ट में गीता पर हाथ रखकर कसम क्यों खिलाते थे, रामायण पर क्यों नहीं है
अंग स्पर्श करने या अश्लील फोटो-वीडियो दिखाने वाले को नजरअंदाज ना करें, इस धारा के तहत सबक सिखाएं
मोबाइल पर ऐसे मैसेज आएं तो इस लिंक के साथ पुलिस को बताए, FIR दर्ज कराएं
इंसान को कुत्ता-कमीना कहा तो किस धारा के तहत FIR दर्ज होगी
कठोर कारावास में कैदी से क्या करवाया जाता है

रात के समय किसी के घर में चोरी छुपे घुसना किस धारा के तहत अपराध है
रेंट एग्रीमेंट के फायदे एवं शर्तें - मकान किराये पर देने के नियम
रेंट एग्रीमेंट के फायदे एवं शर्तें - मकान किराये पर देने के नियम
यदि कोई मर्जी के बिना घर में घुस आए तो क्या FIR दर्ज करवाई जा सकती है
धूम्रपान करने वालों के खिलाफ IPC की किस धारा के तहत FIR दर्ज होगी
आम रास्ते में रुकावट पैदा करने वाले के खिलाफ किस धारा के तहत FIR दर्ज होती है
गर्भपात के दौरान यदि महिला की मृत्यु हो गई तो जेल कौन जाएगा डॉक्टर या पति

:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3krj9Kw

Social Plugin