ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर के किलागेट निवासी विक्रांत सिंह चंदेल कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। साथ ही जयेन्द्रगंज राजीव प्लाजा के सामने कम्प्यूटर हार्डवेयर की शॉप है। उनकी पत्नी सुषमा चंदेल बुधवार शाम बेटे को पड़ाव लक्ष्मीबाई कॉलोनी उसकी कोचिंग छोडऩे जा रही थीं। सेवानगर का रास्ता कुछ खराब था इसलिए वह कांति नगर और गांधी नगर से होते हुए लक्ष्मीबाई कॉलोनी जा रही थीं। वह कांति नगर पहुंची ही थी कि तभी उनको ओवरटेक कर बाइक सवार दो युवक आगे आए।
पीछे बैठे बदमाश ने सुषमा के गले पर हाथ डाला। सुषमा ने अपनी 14 ग्राम सोने की चेन को बचाने के लिए हाथ रखा। इसी समय बदमाश ने कट्टा उनके माथे पर अड़ा दिया। बदमाशों के तेवर देखते ही सुषमा घबरा गईं और बदमाश उनके गले से चेन खींचकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। घटना की सूचना सबसे पहले महिला ने अपने पति को दी। साथ ही पुलिस को बताई। पुलिस पहुंचती उससे पहले ही कांग्रेस नेता सुनील शर्मा स्पॉट पर पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
मंगलवार देर रात को भी इसी इलाके में हुई थी लूट
इस इलाके में मंगलवार देर रात लूट हुई थी। तब चार शहर का नाका निवासी ज्योति बाथम को लुटेरों ने शिकार बनाया था। ज्योति पैदल-पैदल पड़ाव चौराहा की तरफ आ रही थीं। इसी समय बाइक सवार तीन बदमाश आए और पर्स छीनकर ले गए। पर्स में 5 हजार रुपए रखे हुए थे। उसमें लूट का मामला दर्ज हो चुका है।
वारदात के घटना स्थल कांति नगर में एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे लगे होने पर घटना के लाइव वीडियो फुटेज मिले हैं। बदमाश 5.21 बजकर 47 सेकेंड पर आए और सिर्फ 12 सेकेंड में पूरी वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। इसके बाद पुलिस सडक़ों पर उनकी छानबीन करती रह गई है। बदमाश इतने बेखौफ थे कि उन्होंने चेहरा भी नहीं ढका था।
उसकी आंखे देखकर मैं दहशत में आ गई थी
लूट की शिकार सुषमा ने बताया कि वह अपने बेटे को कोचिंग छोडऩे जा रही थीं। तभी कांति नगर में ओवरटेक कर एक बदमाश ने गले पर झपट्टा मारा। सबसे पहले मैंने अपनी सोने की चेन बचाने गले पर हाथ रखा। पर उस बदमाश के हाथ में कट्टा था जो उसने मेरे माथे पर तान दिया। उसकी आंखे लाल थीं और उन्हें देखकर मैं दहशत में आ गई थी। बेटा भी साथ में था। मैंने चेन छोड़ दी। अगर मैं चेन नहीं देती तो वह गोली भी मार सकते थे।
पीडिता ने बताया कि बदमाशों की संख्या दो थी। दोनों ने बाइक से ओवरटेक कर झपट्टा मारा। इस दौरान लुटेरों की बाइक गिरते-गिरते बची। पर वह संभले और महिला पर कट्टा तान दिया। दोनों की उम्र 25 से 30 साल के लगभग होगी। लूट करने वाले ने सिर पर सफेद साफी बांधी थी। चेहरा खुला हुआ था और दाढ़ी थी। जो बाइक चला रहा था वह कुछ दूरी पर खड़ा था। उसका चेहरा साफ नहीं दिखा है।
26 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
BHOPAL NEWS- मजदूर का बेटा मालकिन के बाथरूम में वीडियो बनाता पकड़ा गया
INDORE NEWS- दोस्तों के साथ मांडू गई छात्रा का गैंगरेप, नशे की हालत में सड़क पर छोड़ दिया
MP SCHOOL OPEN DATE- मध्यप्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल खोलने की तैयारी
MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षाकर्मियों की पेंशन मामले में 35 याचिकाओं की सुनवाई की तारीख
JABALPUR JOB NEWS- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
EPFO NEWS- खाताधारकों के लिए चेतावनी, तत्काल बैलेंस चेक करें
MP OBC आरक्षण- कमलनाथ ने मध्य प्रदेश को संकट में डाल दिया: सीएम शिवराज सिंह चौहान
यदि कोई विवाह के बाद सन्यासी बन जाए तो क्या जीवनसाथी दूसरी शादी कर सकता है- THE HINDU MARRIAGE ACT, 1955
MP NEWS- 10 साल की मासूम के साथ हैवानियत, कांग्रेस नेता ने 6 दिन तक FIR नहीं होने दी
REAL INSPIRATIONAL STORY- पिता का सपना पूरा करने एवरेज स्टूडेंट फर्स्ट चांस में IAS बन गया
GWALIOR NEWS- बेटी की करतूत से दुखी मां किले से कूदी, आत्महत्या
MP NEWS- आज का वायरल फोटो- जेल में बंद हत्यारोपी की पत्नी, विधायक रामबाई ने गृहमंत्री को राखी बांधी
MP NEWS- मंत्री के भतीजे की धमकी से शोरूम बंद, टंगा पोस्टर, निकली राजनीति
मध्यप्रदेश मानसून रुठा- 13 जिले सूखे की चपेट में, 18 जिलों में रेड जोन का खतरा

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
GK in Hindi- क्या भगवान को प्रसाद में चॉकलेट चढ़ा सकते हैं, पहली चॉकलेट कहां बनी थी
GK in Hindi- बिस्किट्स में छोटे-छोटे छेद क्यों होते हैं, सिर्फ डिजाइन है या कोई टेक्नोलॉजी
GK in Hindi- ताश की गड्डी का चौथा राजा सुसाइड क्यों कर रहा है
GK in Hindi- एक पौधा जिसे खाने से महीने भर भूख-प्यास नहीं लगती
GK in Hindi- मिनरल वाटर एक्सपायर नहीं होता, तो फिर बोतल पर एक्सपायरी डेट क्यों होती है
GK in Hindi- भारत का सबसे पहला गांव कौन सा है, जहां मनुष्य, बंदर से इंसान बना
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3sO771v

Social Plugin