पृथ्वी का सबसे ऊंचा पर्वत हिमालय है, यह तो अपन सभी जानते हैं लेकिन क्या हिमालय पूरे ब्रह्मांड यानी अपने सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत है या फिर किसी अन्य ग्रह पर हिमालय से भी बड़ा पहाड़ मौजूद है। यदि है तो किस ग्रह पर है और वह हिमालय से कितना बड़ा है। आइए पढ़ते हैं:-
हिमालय पर्वत के बारे में संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण जानकारी
भारत में स्थित सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला का नाम हिमालय है। इस की सबसे ऊंची चोटी का नाम माउंट एवरेस्ट है। कालिदास ने हिमालय को पृथ्वी का मानदंड बताया है। इसकी पर्वत श्रृंखलाओं को शिवालिक कहा जाता है। हिमालय पर्वत लगभग 2400 किलोमीटर की लंबाई में फैला हुआ है। यह पर्वत सात देशों की सीमाओं तक फैला हुआ है। इसकी अधिकतम ऊंचाई 8,848.86मीटर (29,028 फीट) यानी 8.8 किलोमीटर है।
सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत
वैज्ञानिकों ने अब तक जितनी खोज की है उसके अनुसार चंद्रमा पर हिमालय से बड़ा कोई पर्वत नहीं है लेकिन अब हम मंगल तक पहुंच गए हैं और मंगल पर हिमालय से भी बड़ा पर्वत मिला है। इस पर्वत की ऊंचाई 25 किलोमीटर है यानी यह पहाड़ अपने हिमालय पर्वत से 3 गुना ज्यादा ऊंचा है। इस पर्वत को ओलंपस मॉन्स (Olympus Mons) नाम दिया गया है। ऊपर से देखने में यह गोल दिखाई देता है और इसकी लंबाई 550 किलोमीटर है। दरअसल, यह एक विशाल ज्वालामुखी है जिसके लावा से पर्वत का आकार इस प्रकार का बन गया है। बिल्कुल सपाट करीब 5 डिग्री ढलान के साथ। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article
मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3yohJFq



Social Plugin