रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी की नमो नमो मोर्चा (भारत) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मुस्कान शर्मा ने नमो नमो मोर्चा (भारत) महिला प्रकोष्ठ की संभागीय प्रभारी के पद पर झाबुआ की श्रीमती सायरा खान को नियुक्त किया है.

झाबुआ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के अनेक पदों पर रहकर लगन और मेहनत से कार्य करने वाली जुझारू व कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता सायरा खान को मध्य प्रदेश नमो नमो मोर्चा (भारत) महिला प्रकोष्ठ के संभागीय पद से नवाजे जाने के बाद श्रीमती सायरा खान को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ईष्ट मित्रों और परिजनों द्वारा शुभकामनाएं, हार्दिक बधाइयां व मुबारकबाद देने का सिलसिला लगातार जारी है.
from New India Times https://ift.tt/3zcNNxq
Social Plugin