लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

हॉकी एसोसिएशन जलगांव और गोदावरी इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया था. जिसमें 55 खेल शिक्षकों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. चंद्रकांत सोनवणे और गोदावरी फाउंडेशन की सदस्य डॉ. केतकी पाटिल समेत जिला खेल अधिकारी मिलिंद दीक्षित, उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. दिनेश पाटिल, प्राचार्य, गोदावरी इंजीनियरिंग कॉलेज विजय पाटिल उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में कुल 6 खेल शिक्षकों/आयोजकों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया साथ ही 49 शिक्षकों को मेधावी खेल गाइड पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. भुसावल के रहने वाले मोहम्मद अजहर फरीद खान को खेल शिक्षक, एंग्लो उर्दू हाई स्कूल पाचोरा जिला जलगांव के लिए जिले के खेल पुरस्कार से सम्मनित किये गए. समारोह में चंद्रकांत सोनवणे के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का सूत्र संचालन प्रा. आसिफ खान ने किया और धन्यवाद प्रा. शफीक अंसारी ने किया. कार्यक्रम की सफलता के लिए गोदावरी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड हॉकी एसोसिएशन जलगांव ने कड़ी मेहनत की थी.
from New India Times https://ift.tt/3sYG9EF
Social Plugin