रक्षाबंधन के पर्व पर बहन परी ने भाई के कलाई पर बांधी राखी

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

हिंदू त्योहारों में रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के प्रेम के प्रतीक का त्यौहार है। इस त्यौहार में बहनें हर्षोउल्लास के साथ भाई के कलाई पर राखी बांधती हैं व मिठाई खिलाकर मुँह मीठा करवाती है और तिलक लगाकर जीवन की लम्बी उम्र के लिए मंगलमय कामना करती हैं।भाई बहन का प्रतीक होते हैं। भाई बहन का रिश्ता केवल खून के रिश्ते को ही नहीं समझाता बल्कि यह एक पवित्र रिश्ते को जताता है। भाई बहन के प्रेम को अटूट बनाने वाला यह त्यौहार खुशी प्रदान करने वाला होता है। वहीं यह भाइयों को याद दिलाता है कि उन्हें अपने बहनों की हमेशा रक्षा करनी है। रक्षाबंधन एक अनोखी हिंदू त्यौहार है जिसे केवल भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी भाई बहन के प्यार का प्रतीक मानकर खूब हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस त्यौहार में भाई बहन के रिश्ते को एक अलग ही पहचान दिया गया है। इसकी इतनी ज्यादा महत्व है कि इसे एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।भाई बहन का रिश्ता ही कुछ ऐसा होता है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। रक्षा बंधन का त्यौहार भाई बहनों के प्रेम का त्यौहार है। इसका सम्मान पूरी दुनिया भर में किया जाता है। यह त्यौहार श्रवण माह के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है जो कि अक्सर अगस्त के महीने में आता है.



from New India Times https://ift.tt/3y9aAZI