रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दमुआ के तत्वधान में विधायक जनसंपर्क (कांग्रेस कार्यालय दमुआ) पर समस्त सम्माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के आनुसांगिक संगठन के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन हुई। इस बैठक में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।
जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद निरापुरे, ब्लॉक कांग्रेस क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू सोलंकी ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता लखन पंडोले सेवादल अध्यक्ष मनोज ठाकुर, दमुआ नगरपालिका उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओपी सोनी, महिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमति सरल उईके, महिला कांग्रेस जिला महामंत्री श्रीमती लता पाल, दमुआ युवक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश धुर्वे, दमुआ, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जोंटी आदित्य दवण्डे,दमुआ युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बिट्टू खान, दमुआ युवक कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष कादिर अली, ब्लॉक कांग्रेस सोशल मीडिया आईटी सेल ब्लॉक अध्यक्ष दीपक डेहरिया, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धीरज यादव ,क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार बेलवंशी, कांग्रेस कार्यालय कार्यकर्ता राजकुमार राज भोपा, राजाराम गुप्ता उपस्थित रहे।
from New India Times https://ift.tt/3ys6g83
Social Plugin