वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

रामजन्मभूमि आन्दोलन के महानायक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय आदरणीय कल्याण सिंह “बाबूजी” के निधन पर भाजपा कार्यालय मोहम्मदी मे सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
बाबू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि बाबू जी की शासन चलाने और नेतृत्व करने की क्षमता विलक्षण थी. जब रामलला के लिए देश में आंदोलन ने विकराल रूप लेे लिया था उस समय आपने अपने आराध्य के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का मोह त्यागकर राम में आस्था प्रकट करते हुए पद से त्यागपत्र देने में जरा भी समय न लगाया, यह उनकी तात्कालिक निर्णय की शक्ति का परिचायक था जो विलक्षण लोगों में ही देखने को मिलता है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, राम मोहन रस्तोगी सहित कई वक्ताओं ने बाबू जी के संस्मरण उपस्थित लोगों के साथ साझा किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सत्य प्रकाश शुक्ला, दिनेश गुप्ता, संजय सिंह, सुशील कुमार वर्मा नामित सभासद, आनन्द भदौरिया, मझिले चतुर्वेदी, मनोज गुप्ता, हनी मेहरोत्रा सहित कई बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
from New India Times https://ift.tt/38b7Ccq
Social Plugin