अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

पटना रेलवे पुलिस बल (RPF) द्वारा अवैध रूप से टिकटों की खरीद -बिक्री करने वाले दलालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार 25 अगस्त को वर्तमान प्रभारी निरीक्षक पटना/राजेंद्र नगर ऋतुराज कश्यप के निर्देश पर कुंदन कुमार उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पटना के नेतृत्व में छापेमारी किया गया। छापेमारी दल में पूजा रानी कैथवास, चिंताहरण पांडेय और सीआईबी दानापुर टीम थी। टीम ने पटना के महेंद्रु स्थित अमन कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप में छापेमारी की तथा दुकान के संचालक को बड़ी मात्रा में रेलवे ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार कीया गया।
जप्त सामान का विवरण
- फ्यूचर ई-टिकट-03 नंबर की वैल्यू-7160/ – रु
- पिछला ई-टिकट-73 नंबर का मूल्य-115250/-
- मोबाइल फोन-01
- मॉनिटर-01
- सीपीयू-01
- माउस-01. 7.नकद-1300/ – रु.
from New India Times https://ift.tt/3kkOdLU
Social Plugin