भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि भोपाल जिले के लिये दो महती जल प्रदाय योजनाएँ केरवा और हलाली स्वीकृत की गई हैं, इनमें आगे की कार्यवाही त्वरित गति से प्रारंभ की जाएँ। उन्होंने कहा कि मिशन को पूरा करने की समय-सीमा को देखते हुए लक्ष्य काफी बड़ा है।
यह तब ही पूरा किया जा सकेगा जब कार्य में गति लाई जाए। श्री यादव ने बताया कि भोपाल जिले की ग्रामीण आबादी के लिये 96 करोड़ 17 लाख रूपये लागत की केरवा योजना से 76 गाँवों को और 99 करोड़ 17 लाख रूपये लागत की हलाली योजना से 61 गाँवों को नल कनेक्शन से पेयजल प्रदाय किया जा सकेगा।
अपर मुख्य सचिव पीएचई श्री मलय श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल और आँगनवाड़ी में नल कनेक्शन से पेयजल प्रदाय के कार्य में गति आयी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को लक्ष्य दिये जाकर उनके अनुरूप उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन में जिले और विधानसभावार जानकारी शीघ्र तैयार कर उपलब्ध करवायी जाएगी ताकि जन प्रतिनिधियों के पास उनके क्षेत्रों में बनाई जा रही जल संरचनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध रहे।
जल निगम के प्रबंध संचालक श्री तेजस्वी एस. नायक, पीएचई के प्रमुख अभियंता श्री के. के. सोनगरिया तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
25 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
EPFO NEWS- खाताधारकों के लिए चेतावनी, तत्काल बैलेंस चेक करें
BHOPAL NEWS- सॉफ्टवेयर इंजीनियर का मोबाइल हैक, बैंक अकाउंट खाली
MP OBC आरक्षण- मुख्यमंत्री दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले, सभी स्थगन आदेश हटाने की मांग
CORONA की तीसरी लहर नवरात्रि से दीपावली तक: NIDM ने कहा
MP NEWS- एक और IFS अधिकारी के खिलाफ महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप
BHOPAL NEWS- पीसी शर्मा ने विश्वास सारंग को पुराने दिन याद दिलाए
MP CORONA NEWS- मध्य प्रदेश तीसरी लहर के प्रकोप से बच जाएगा, प्रोफेसर अग्रवाल ने कहा
मध्यप्रदेश मानसून रुठा- 13 जिले सूखे की चपेट में, 18 जिलों में रेड जोन का खतरा
मध्य प्रदेश मानसून- 6 दिन के ऐच्छिक अवकाश पर चले गए बादल
मध्यप्रदेश में फिर से साक्षरता अभियान चलाया जाएगा - MP NEWS
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
GK in Hindi- बिस्किट्स में छोटे-छोटे छेद क्यों होते हैं, सिर्फ डिजाइन है या कोई टेक्नोलॉजी
GK in Hindi- ताश की गड्डी का चौथा राजा सुसाइड क्यों कर रहा है
GK in Hindi- एक पौधा जिसे खाने से महीने भर भूख-प्यास नहीं लगती
GK in Hindi- मिनरल वाटर एक्सपायर नहीं होता, तो फिर बोतल पर एक्सपायरी डेट क्यों होती है
GK in Hindi- भारत का सबसे पहला गांव कौन सा है, जहां मनुष्य, बंदर से इंसान बना
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3DgQm40

Social Plugin