मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आज और कल होने वाले वैक्सीनेशन महा अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वैक्सीनेशन सेंटरों का राजस्व प्रशासन के अधिकारियों ने दौरा किया. जुन्नारदेव विकासखंड में 7000 वैक्सीनेशन लगाए जाएंगे. आज सुबह से ही लोग वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर वैक्सीन लगवा रहे हैं. वैक्सीनेशन सेंटर में ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं है, लोग सहूलियत से वैक्सीन लगवा रहे हैं. दौरे के दौरान एसडीएम एमआर धुर्वे, तहसीलदार रेखा देशमुख, जनपद सीईओ सुरेंद्र साहू, स्वास्थ्य विभाग एसपी ढंडोरे सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नगर पालिका नोडल अधिकारी एलपी सक्सेना, पंकज अमला आदि मौजूद रहे।
from New India Times https://ift.tt/2WoEY5a
Social Plugin