देश के टॉप 3 में आयकर पेड कर दाताओं में दमोह के हाजी अमज़द डायमण्ड का नाम शामिल, भारत सरकार के फाइनेंस मिनिस्ट्री ने किया सम्मानित

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

दमोह जिले के प्रसिद्ध कॉन्ट्रेक्टर समाज सेवी हाजी अमज़द खान डायमण्ड आयकर दताओं की सूची में देश के टॉप 3 कैटेगरी में शामिल हुए हैं जिन्हें भारत सरकार के फाइनेंस मिनिट्री ने 2018- 19 के लिए कांस्य पदक अवॉर्ड से सम्मानित किया है.

इससे पहले 2016,17 के लिए भी हाजी अमज़द खान डायमण्ड को गवर्मेन्ट ऑफ इंडिया का फाइनेंस डिपार्टमेंट सम्मानित कर चुकी है. देश के कर दताओं में शुमार अमज़द डायमण्ड की मानें तो वे हर वर्ष अपना टेक्स वक़्त पर भरते हैं, उन्हें खुशी है इस बात की कि आज मैं देश के टैक्स पेड करने वालों की सूची में शामिल हूँ. गौरतलब है कि हाजी अमज़द खान डायमण्ड दमोह के मुस्लिम समाज के अलावा सभी जाति धर्म के लोगों में अच्छी पकड़ रखते हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं।



from New India Times https://ift.tt/3mqprga