आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के नाम पर अब फर्जीवाड़ा नहीं होगा। नई व्यवस्था में अब पोषण ट्रैकर एप पर ही आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के नाम दर्ज करने होंगे। जिसके हिसाब से विभाग की ओर से पोषाहार भेजा जाएगा। इससे किसी भी केंद्र में फर्जी बच्चे का नाम दर्ज नहीं हो सकेगा। इसी के साथ बच्चों को दिया जाने वाले पोषाहार का भी रिकॉर्ड रहेगा।
अब तक बच्चों की संख्या रजिस्टर में दर्ज होती थी। रजिस्टर में दर्ज नाम का वेरिफिकेशन विभाग की ओर से नहीं किया जाता था। इस कारण से इसमें घालमेल की संभावना ज्यादा रहती थी। कई केंद्रों पर बच्चों के नाम ज्यादा रहते थे तो कहीं कम रहता था। स्थल वेरिफिकेशन के बाद अधिकारियों की ओर से की गई मॉनिटरिंग के बाद इस बात को वरीय पदाधिकारी के सामने रखा गया था। आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्कर मैनुअल काम कर रही है। इसके लिए 11 रजिस्टर मेंटेन करने होते है। इसके लिए रजिस्टर में काम बरने में अधिक समय लगता है। इस रजिस्टर में बच्चों का वजन, पोषाहार, गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड रखा जाता है। अब यह कार्य एप पर ही किया जाएगा।
इससे समय की भी बचत होगी। इसी के साथ बच्चों के वजन, पोषाहर, स्वास्थ्य की जानकारी भी एप पर ही देनी होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराया जाता है। वहीं गर्भवती महिलाओं व धातृ महिलाओं को भी पौष्टिक आहार के लिए अनाज दिया जाता है। Click Here to Download Poshan Tracker App
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3xh4pmB

Social Plugin