MP NEWS- सुबह मुलाकात हुई शाम को जिलाध्यक्ष बदल गया

भोपाल। कांग्रेस पार्टी में फैसले फटाफट नहीं होते और 'चलो चलो कमलनाथ' तो मामलों को लंबे समय तक लटकाने के हुनर में माहिर हैं लेकिन दबाव की राजनीति हमेशा काम करती है। बुधवार सुबह लहार विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले और शाम तक उनके खिलाफ बयानबाजी करने वाले जिलाध्यक्ष जय श्री राम बघेल को हटा दिया गया।

भिंड में डॉक्टर गोविंद सिंह के खिलाफ लामबंदी हो गई थी 

विधानसभा उपचुनाव में मेहगांव सीट पर कमलनाथ द्वारा हेमंत कटारे को कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सही चंबल के दिग्गज कांग्रेस नेता डॉक्टर गोविंद सिंह के खिलाफ लामबंदी शुरू हो गई थी। आरोप है कि डॉक्टर गोविंद सिंह ने पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव हराने की रणनीति बनाई थी। इसी के चलते भिंड जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से गोविंद सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की गई थी। जब नेता प्रतिपक्ष के लिए डॉक्टर गोविंद सिंह का नाम चला तब भी जिला अध्यक्ष जय श्रीराम बघेल ने खोला विरोध किया था।

भिंड जिला गोविंद सिंह के नाम 

बुधवार सुबह कांग्रेस नेता गोविंद सिंह की भाजपा नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात के बाद भिंड की राजनीति में तेजी से बदला हुआ। गोविंद सिंह का निष्कासन तो नहीं हुआ लेकिन उनके निष्कासन की मांग करने वाले जिला अध्यक्ष जय श्री राम बघेल को हटा दिया गया। उनकी जगह सबसे पहले मान सिंह कुशवाहा को नियुक्त किया गया और फिर कुछ देर बाद ही राधेश्याम शर्मा को भी नियुक्त कर दिया गया। भिंड के दोनों जिलाध्यक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह और दिग्विजय सिंह की पसंद के नेता है।

22 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

INDORE NEWS- दूल्हे पर समारोह के दौरान रेप का आरोप, गिरफ्तार
MP NEWS- कमलनाथ ने 4 जिलाध्यक्ष बदले
मध्य प्रदेश मानसून: 8 जिलों में भारी, 15 जिलों में सामान्य वर्षा होगी
GWALIOR NEWS- नगर निगम के अकाउंटेंट के यहां लोकायुक्त का छापा, स्वर्ण भंडार मिला
BHOPAL NEWS- मेरे पति को 4 साल से कैंसर फिर भी नहीं मरता, पत्नी ने काउंसलर के सामने कहा
MP NEWS- आधे कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने की तैयारी, फरलो योजना और फार्मूला 20-50 एक साथ लांच करने का आइडिया
EMPLOYEE NEWS- नियमितीकरण पर 3 माह के भीतर निर्णय लें: हाई कोर्ट जबलपुर का आदेश
MP NEWS- रिश्वतखोरी में गिरफ्तार इंजीनियर का बयान: मैं तो सबके लिए ले रहा था 
MP NEWS- 10वीं के छात्र ने पुलिस के होश उड़ा दिए, कई लोगों के मोबाइल हैक करके ब्लैकमेल किया
BEd Syllabus बदल रहा है, EXAM पैटर्न भी बदलेगा
MP NEWS- गलत जवाब देने वाला अधिकारी 3 महीने की ट्रेनिंग पर भेजा

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiइंसान की आंखों का वजन कितना होता है, पढ़िए मजेदार जानकारी
GK in Hindi- खतरे का रंग लाल क्यों होता है काला क्यों नहीं
GK in Hindiपुष्पक विमान किस ईंधन से चलता था, पेट्रोल और बैटरी तो उस समय होते नहीं थे
GK in Hindiआवारा गाय सड़क के बीच क्यों बैठतीं हैं, क्या सुसाइड करना चाहतीं हैं 
GK in Hindi- मादा कोयल की आवाज मधुर नहीं होती, वह तो अपराधी होती है
GK in Hindi- हिटलर की मूछें टूथब्रश जैसी क्यों थी, योद्धाओं जैसी क्यों नहीं, पढ़िए
GK in Hindiभारत के किस रेलवे स्टेशन का नाम, सबसे बड़ा है, इसमें अंग्रेजी के कुल कितने अक्षर आते हैं 
GK in Hindiसड़क किनारे वृक्षों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है, वैज्ञानिक कारण 
GK in Hindiबर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है 
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3kH66q0