इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर शहर के रेसिडेंसी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में डंपर पलटने से उसमें मौजूद रेत के नीचे दबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता-पुत्र डंपर के नीचे एक घंटे तक दबे रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद JCB की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। शवों को एमवाय अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, संयोगीतागंज थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह रेत से भरे डंपर को खाली करवाने के लिए ठेकेदार गोपाल पवार अपने 12 साल के बेटे गोलू के साथ पहुंचा था। इस दौरान रेत से भरा डंपर निर्माण कार्य के समीप बने एक चेंबर में जा फंसा और पलट गया। डंपर के पलटने से पिता और पुत्र उसके नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ठेकेदार घर से पत्नी को बोलकर निकला था कि दोपहर में बेटे के साथ खाना खाने आउंगा। इसके बाद पिता-पुत्र रेसीडेंसी इलाके में पहुंचे, जहां पेचवर्क और अन्य निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान ठेकेदार ने बेटे से कहा कि तुम पास में ही खेलो, मैं कुछ काम देख लेता हूं। इतने में रेत से लदा डंपर वहां आया। पिता डंपर खाली कराने आया तो बेटा भी उसके पीछे आ गया। घटना के वक्त गोलू पिता के पीछे ही खेल रहा था। हादसे में उसकी भी मौत हो गई।
02 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
MP NEWS- अंग्रेजी के शिक्षकों के लिए पीजी डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश हेतु आवेदन आमंत्रित
GWALIOR NEWS- बारिश नहीं लू चलने की चेतावनी, सावधान रहें
MP NEWS- मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्रियों की लिस्ट जारी की
BHOPAL NEWS- सीएम सिक्योरिटी में तैनात सिपाही की गोली लगने से मौत
CRIME STORY- दबंग से प्यार के कारण मारा गया पूरा परिवार
GWALIOR NEWS BJP में ग्वालियर-चंबल संभाग ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम
MP NEWS- प्राइवेट छोड़ सरकारी स्कूलों में एडमिशन बढ़े
BHOPAL NEWS- हिट एंड रन मामले में बिल्डर अजय अग्रवाल का बेटा गिरफ्तार
MP NEWS- जनपद CEO सुसाइड केस में दोनों भाजपा नेता गिरफ्तार
MP NEWS- यशोधरा पर भड़के प्रद्युम्न सिंह- मुख्यमंत्री के बाद मंत्री समूह भी नाराज
BHOPAL NEWS- एक्सीडेंट में SI की मौत, BIKE के दो टुकड़े हो गए
MP NEWS- सतना डीईओ, सीईओ और पीएस को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस
EMPLOYEE NEWS- मप्र शासन के कर्मचारियों को भी SCL मिलना चाहिए
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
GK in Hindi- COCA COLA सिरदर्द के लिए बना रहे थे, गलती से कोल्ड ड्रिंक बन गया
मध्य प्रदेश की समस्त भूमि पर राज्य सरकार का अधिकार है, पढ़िए- MP land revenue code 1959
GK in Hindi- मनुष्य की दो आंखें क्यों होती है जबकि एक आंख से भी पूरा दिखाई देता है
GK IN HINDI- इंटरनेट डाटा का उत्पादन कहां और कैसे होता है
HEALTH TIPS IN HINDI- मात्र ₹20 में पेट का पॉइजन खत्म, 20 से ज्यादा बीमारियां नहीं होंगी
RASHIFAL- 12 में से 6 राशि वालों के लिए गुड न्यूज़
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
GK IN HINDI- ATM से थर्मल पेपर की पर्ची क्यों निकलती है, सादा कागज क्यों नहीं है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3hwBV1F

Social Plugin