इंदौर। मेट्रो हॉस्पिटल इंदौर की डॉ. चंद्रश्री अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने एक गर्भवती महिला के इलाज के दौरान इस प्रकार की गलती की जिसके कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई और 4 दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई। मृत महिला के परिजनों ने मेट्रो हॉस्पिटल के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। घटना के समय मेट्रो हॉस्पिटल का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया था और डॉ. चंद्रश्री अग्रवाल का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था।
डिलीवरी के लिए ऑपरेशन किया तभी से तबीयत बिगड़ गई
मामला काजल पत्नी प्रियांक पैगवार (25) निवासी जबलपुर का है। वह कुछ दिन पहले हुकुमचंद कॉलोनी में अपने मायके में डिलीवरी के लिए आई थी। उसे 29 जून को मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। पिता जगदीश ताम्रकार व भाई गगन ने बताया कि ऑपरेशन के जरिए हुई डिलीवरी में उसे बेटा हुआ। फिर कुछ समय बाद उसे पेट में तकलीफ होने लगी। परिजन का आरोप है कि हमारे कई बार कहने पर भी डॉ. चंद्रश्री अग्रवाल टालती रही और ध्यान नहीं दिया।
इलाज नहीं किया बल्कि चोइथराम हॉस्पिटल रैफर कर दिया
2 जुलाई को डॉक्टरों ने उसकी हालत क्रिटिकल बताकर चोइथराम हॉस्पिटल रैफर कर दिया। चार दिन तड़पने के बाद मंगलवार को काजल की मौत हो गई। इससे गुस्साये परिजन जब अस्पताल से एम्बुलेंस में शव लेकर निकले तो उन्होंने अंतिम चौराहा स्थित मेट्रो हॉस्पिटल सामने चक्काजाम कर दिया। लोगों ने डॉक्टरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तोड़फोड़ पर उतारू हो गए। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने गेट बंद कर दिया तो परिजन और भड़क गए। इस दौरान वहां जाम लग गया।
प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को रोका
इस दौरान वहां से पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का काफिला गुजरा तो लोगों ने रोका और उन्हें अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही बताई। इस बीच सूचना मिलने के बाद सीएसपी जयंत राठौर पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे तो परिजन ने डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कई बार समझाइश के बाद भी परिजन वहां से हटने को राजी नहीं थे। सीएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी तो परिजन शव लेकर वहां से रवाना हुए।
सीएसपी बताया कि जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। इधर, मामले में हॉस्पिटल की डॉ. चंद्रश्री अग्रवाल का पक्ष जानना चाहा लेकिन उनका मोबाइल बंद ही मिला।
07 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
EMPLOYEE NEWS- DA-DR पेमेंट की तारीख तय, बकाया किस्त भी मिलेगी
MP BOARD- 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला फेल, हजारों छात्रों का परीक्षा परिणाम अटका
MP NEWS- स्कूल नहीं खुलेंगे, फीस नहीं बढ़ेगी: सीएम शिवराज सिंह चौहान
DAVV ADMISSION- डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित UG-PG के 72 से ज्यादा कोर्स में रजिस्ट्रेशन शुरू
MP NEWS- मध्यप्रदेश में अब शिक्षिका और प्राचार्या जैसे पद नहीं रहेंगे
MP NEWS- वैक्सीनेशन के 1 घंटे के अंदर महिला की मौत
MP NEWS- 150 यूनिट तक बिजली खपत वालों को ₹1 प्रति यूनिट का लाभ
MPMSU NEWS- भोपाल वाली मैडम बचा नहीं पाईं, वृंदा और तृप्ति की प्रतिनियुक्ति खत्म, क्लर्क सस्पेंड, कंपनी टर्मिनेट
OPS- शिक्षाकर्मियों के प्रकरण हाईकोर्ट की डबल बैंच में क्यों प्रस्तुत किए गए, जानिए
मध्य प्रदेश मानसून- बंगाल के बादल उठने लगे हैं, ब्रेक के बाद मूसलाधार बारिश होगी
MP NEWS- शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, रिक्त पद चार, दावेदार बेशुमार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
GK in Hindi- सौर मंडल के 7 ग्रहों का फायदा ही क्या जब इन पर कोई रह नहीं सकता
free ayurvedic consultation मप्र आयुष विभाग का मोबाइल एप Download करें
GK in Hindi - मोर अपना घोंसला कहां बनाता है, पेड़ के ऊपर या किसी गुफा में
GK in Hindi- सड़क किनारे वृक्षों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है, वैज्ञानिक कारण
GK in Hindi- बर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है
GK in Hindi- बारिश की बूंदे गोल क्यों होती है, लंबी क्यों नहीं होती
GK in Hindi- मुर्गा सूर्योदय से पहले बांग क्यों देता है, कभी लेट क्यों नहीं होता
GK in Hindi- मनुष्य की दो आंखें क्यों होती है जबकि एक आंख से भी पूरा दिखाई देता है
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/36fjw4f

Social Plugin