INDORE का पंकज खानचंदानी महिला अतिथि शिक्षक से 50 लाख की ठगी के मामले में गिरफ्तार - CRIME NEWS

इंदौर। धोखाधड़ी के मामले में विजय नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पंकज खानचंदानी का एक और मामला सामने आया है। उज्जैन में उसके खिलाफ एक महिला अतिथि शिक्षक से 5000000 रुपए की ठगी का मामला दर्ज था। उज्जैन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

महिला अतिथि शिक्षक को पति के दोस्त ने मोटे मुनाफे का लालच दिया

टीआइ ओपी अहिर ने बताया कि विनीता पुत्री कमलसिंह चौहान 35 वर्ष निवासी अलखनंदा नगर हालमुकाम आरके होम्स देवास रोड शासकीय स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर पदस्थ है। विनीता के पति के परिचित महेंद्र गोस्वामी पुत्र हरि गोस्वामी निवासी सनावद खरगोन ने वर्ष 2019 में एडवाइजरी कंपनी के माध्यम से शेयर बाजार में रुपये लगाकर कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया। विनीता ने रुचि दिखाई तो महेंद्र ने अपने दोस्त पंकज पुत्र बुलचंद खानचंदानी निवासी लवकुश आवास विहार, सुखलिया, इंदौर से परिचय कराया। 

50 लाख रुपए लेकर बोले, निवेश की पूरी रकम डूब गई

पंकज और महेंद्र ने लालच के जाल में फंस चुकी विनीता चौहान को डबल रकम वाली स्कीम के बारे में बताया। दोनों के कहने पर विनीता चौहान ने 10 जुलाई 2019 से लेकर 17 जून 2020 तक अलग-अलग समय में पंकज व महेंद्र को कुल 50 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद असलियत सामने आने लगी। विनीता को कोई मुनाफा नहीं दिया गया। विवाद की स्थिति बनने पर दोनों ने कहा कि मार्केट में इन्वेस्ट की गई आपकी पूरी रकम डूब गई है। इस पर महिला ने दोनों के खिलाफ नानखेड़ा पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।

एक आरोपित गिरफ्तार, सात दिन के रिमांड पर

हाल ही में पता चला कि पंकज खानचंदानी को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को नानाखेड़ा पुलिस इंदौर से प्रोटेक्शन वारंट पर उज्जैन ले आई। इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस ने वहां एक धोखाधड़ी के मामले में पंकज को गिरफ्तार किया था। उज्जैन पुलिस ने उसकी फार्मल गिरफ्तारी लेकर उसे प्रोटेक्शन वारंट पर उज्जैन लाकर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने पंकज को सात दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। वहीं एक अन्य आरोपित महेंद्र गोस्वामी की पूर्व में ही अग्रिम जमानत हो चुकी है।

25 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

GWALIOR NEWS- कांग्रेस ने भाजपा में गए सिंधिया समर्थकों को वापस बुलाया
INDORE NEWS- BEd की छात्रा को 400 में से 399 नंबर दे दिए, DAVV में हंगामा
MP POLICE CONSTABLE EXAM NEW DATE घोषित
MPTET वर्ग 3 EXAM NOTIFICATION- परीक्षा तिथि घोषित, 2018 से इंतजार था
MPPEB NEW EXAM CALENDAR 2021-22 जारी, 13 परीक्षाओं की घोषणा
BHOPAL NEWS- GST डिप्टी कमिश्नर को क्लर्क ने चांटा मारा
MP SCHOOL OPEN- शिक्षा विभाग की गाइड लाइन जारी
MP NEWS- आधे कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने की तैयारी, फरलो योजना और फार्मूला 20-50 एक साथ लांच करने का आइडिया
INDORE NEWS- MPPSC EXAM से पहले छात्रा फांसी पर झूली, बॉयफ्रेंड रेल से कट गया
MP CONGRESS NEWS- कमलनाथ झुके, अजय सिंह के रीवा से चौधरी राकेश सिंह को वापस बुलाया

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiरानियों के रेशमी वस्त्र किससे धुलते थे, वाशिंग पाउडर तो था नहीं
GK in Hindi₹1 के नोट पर गवर्नर के हस्ताक्षर क्यों नहीं होते हैं 
GK in Hindiइंसान को शेर कहना शान और गधा कहना अपमान क्यों माना जाता है 
GK in HindiRefresh करने पर क्या कंप्यूटर फिर से तरोताजा हो जाता है
GK in Hindi- खतरे का रंग लाल क्यों होता है काला क्यों नहीं
GK in Hindiपुष्पक विमान किस ईंधन से चलता था, पेट्रोल और बैटरी तो उस समय होते नहीं थे
GK in Hindiआवारा गाय सड़क के बीच क्यों बैठतीं हैं, क्या सुसाइड करना चाहतीं हैं 
GK in Hindi- मादा कोयल की आवाज मधुर नहीं होती, वह तो अपराधी होती है
GK in Hindi- हिटलर की मूछें टूथब्रश जैसी क्यों थी, योद्धाओं जैसी क्यों नहीं, पढ़िए
GK in Hindiबर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है 
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2V5pbaG