GWALIOR NEWS: 15 माह बाद शुरू होगी ताज एक्सप्रेस

ग्वालियर। नई दिल्ली से ग्वालियर चलने वाली ताज एक्सप्रेस 15 माह से रद्द चल रही है, 5 जुलाई से फिर से पटरी पर दौड़ेगी। गोंडवाना एक्सप्रेस, पातालकोट और अमृतसर एक्सप्रेस भी इसी दिन से चलेंगी। पातालकोट ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन की जगह अब दिल्ली सफदरजंग से होकर आएगी।  

रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन नंबर 04062 नई दिल्ली-झांसी ताज एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन नई दिल्ली से सोमवार से होगा। यह ट्रेन सुबह 11:50 बजे ग्वालियर आएगी। ट्रेन नंबर 04061 झांसी - नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस स्पेशल शाम 4:33 बजे ग्वालियर आएगी। वहीं ट्रेन नंबर 02410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 5 जुलाई से (हर शुक्रवार व रविवार) और ट्रेन नंबर 02409 रायगढ़ से 7 जुलाई से चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 04692 अमृतसर-नांदेड़-अमृतसर सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 5 जुलाई से हर सोमवार और ट्रेन नंबर 04691 नांदेड़ से 7 जुलाई से चलेगी। 

ट्रेन नंबर 04624 फिरोजपुर-छिंदवाड़ा- पातालकोट स्पेशल एक्सप्रेस फिरोजपुर से 5 जुलाई से रोज चलेगी। ट्रेन नंबर 04623 भी छिंदवाड़ा से 6 जुलाई से चलेगी। निजामुद्दीन-रायगढ़, गोंडवाना एक्सप्रेस 5 जुलाई से चलेगी। लेकिन डबरा में इसका स्टॉपेज नहीं होगा। इसको लेकर सांसद विवेक शेजवलकर ने झांसी मंडल के डीआरएम को पत्र लिखा है। सांसद के अनुसार डबरा और इसके आसपास के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के साथ दिल्ली आवागमन के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन है। इसलिए स्टॉपेज यथावत रखा जाए।

04 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

EMPLOYEE NEWS- कर्मचारी के ट्रांसफर को कब अवैध माना जाता है, पढ़िए
MP CORONA NEWS- संक्रमण फिर बढ़ने लगा, मुख्यमंत्री चिंतित
मध्य प्रदेश मानसून- 11 जिलों में बारिश होगी, 17 जिलों में बूंदाबांदी
MP NEWS- अतिथि शिक्षकों की भर्ती के आदेश जारी
IFMIS TRANFER कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन करें
CRIME STORY- राखी भोपाल छोड़ने तैयार नहीं थी, इसलिए मार डाला: प्रशांत ने पुलिस को बताया
INDORE NEWS- मंत्री उषा ठाकुर से पंगा महंगा पड़ा, डिप्टी रेंजर सस्पेंड
JABALPUR NEWS- मुख्यमंत्री ने जो घाव दिए हैं, वह हरे हैं, भरे नहीं हैं: अजय विश्नोई
KHANDWA ELECTION NEWS- कैलाश विजयवर्गीय को खंडवा लोकसभा से उप चुनाव लड़ाने की तैयारी
INDORE NEWS- में रेत के नीचे दबकर कॉन्ट्रेक्टर और उसके बेटे की मौत
ट्रांसफर में टंटे मत करना: सीएम ने डिनर टेबल पर मंत्रियों को समझाया

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiबारिश की बूंदे गोल क्यों होती है, लंबी क्यों नहीं होती 
Tech Tips Step by Stepघर की अर्थिंग कैसे चेक करें, बिना इलेक्ट्रीशियन को बुलाएं
GK in Hindiमुर्गा सूर्योदय से पहले बांग क्यों देता है, कभी लेट क्यों नहीं होता
GK in Hindi- COCA COLA सिरदर्द के लिए बना रहे थे, गलती से कोल्ड ड्रिंक बन गया
GK in Hindiमनुष्य की दो आंखें क्यों होती है जबकि एक आंख से भी पूरा दिखाई देता है
GK IN HINDI- इंटरनेट डाटा का उत्पादन कहां और कैसे होता है 
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3xihn3p