मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है और इसके बारे में सभी नागरिकों को बेसिक जानकारी होनी चाहिए। यहां अपना पहला प्रश्न यह है कि मोर जो कि एक पक्षी है, अपना घोंसला कहां बनाता है। क्योंकि उसका आकार सामान्य से बड़ा होता है, वह अपना घोंसला बनाने के लिए कौन से पेड़ का चुनाव करता है। आइए पता लगाते हैं:-
मोर पक्षी की सबसे पसंदीदा जगह कौन सी है
दृष्टि विजयवर्गीय से लेकर विवेक सान्याल तक कई विशेषज्ञों का कहना है कि मोर अपना घोंसला किसी पेड़ पर नहीं बल्कि जमीन पर बनाता है जबकि विकिपीडिया पर विशेषज्ञों द्वारा बताया गया है कि मोर अपना घोंसला नहीं बनाता। मोर्नी अंडे देने से पहले जमीन पर किसी सुरक्षित स्थान का चुनाव करती है। रात्रि विश्राम के लिए मोर अथवा मोरनी किसी मोटे से पेड़ पर या फिर जमीन पर झाड़ियों के पीछे सुरक्षित स्थान का चुनाव करते हैं। मोर को झरने सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। वह नदी और तालाबों के आसपास रहना पसंद करते हैं।
भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की विशेषताएं
मोर पक्षी केवल सुंदर ही नहीं होता बल्कि समझदार और चालाक भी होता है।
मोर पक्षी जंगल में एकांत में रहना पसंद करता है।
मोर पक्षी छोटे-छोटे पौधे, फल, फूल और उनके बीज भी खाना पसंद करते हैं।
मोर सामान्यतः शाकाहारी होते हैं परंतु कभी-कभी नॉनवेज (जमीन पर रेंगने वाले कीड़े मकोड़े) खाना पसंद करते हैं।
एक स्वस्थ मोर का वजन लगभग 6 किलो और लंबाई 7 फिट होती है।
मोर पक्षी किसी को परेशान नहीं करते लेकिन यदि कोई इन्हें तंग करता है तो यह पूरी ताकत से हमला करते हैं।
Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article
मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3qNRrdS

Social Plugin