CM Sir, मूंग खरीदी के लिए गाइडलाइन जारी करवा दीजिए, किसान परेशान हो रहा है - Khula Khat

मप्र शासन द्वारा इस वर्ष मूंग उपार्जन कार्य किया जा रहा है परंतु शासन द्वारा इसकी मानीटरिंग एवं कलर संबंधी निर्देशों के अभाव मे किसान उपार्जन हेतु परेशान हो रहे है क्योंकि जून माह मे मूंग कटाई के समय कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने से मूंग का कुछ काला दाना, कुछ दाना लाल सा पड़ गया है जिसको वेयर हाउसों पर उपस्थित स्टाफ उपार्जन समिति रिजेक्ट कर देती है जिससे कृषकों को उपार्जन मे समस्या आ रही है और नाम मात्र मूंग उपार्जन हो रहा है। 

जिससे कृषक बहुत परेशान है क्योंकि मूंग के दो ही रंग होते है हरा एवं काला। बारिश बाद कटी मूंग को लगातार वेयर हाउसों से लौटाया जा रहा है जिसके कारण किसान को उसकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। जबकि कई जगह वेयर हाउस स्टा्फ उपार्जन समितियां मोटी रकम लेकर उपार्जन कर रहे है। मूंग के रंग संबंधी कोई स्‍पष्‍ट निर्देश शासन द्वारा नहीं है फिर भी उपार्जन केन्द्रों पर कृषकों को परेशान किया जा रहा है। 

इसलिए म.प्र के मुख्यममंत्री जी, कृषि मंत्रीजी एवं जिला कलेक्टरों, कृषि विभाग के अधिकारियों से अनुरोध है कि यदि वास्तव मे किसान का कल्याण शासन प्रशासन की मंशा है तो मूंग को ग्रेडिंग कराकर लाए कृषक का उपार्जन कराये जो 19% मिट्टी, टूटा दाना अपरिपक्व दाना संबंधी एवं 12% नमी संबंधी निर्देश है उनका उपार्जन मे पालन कराये परंतु वर्षा बाद कटने वाली मूंग का सारा दाना हरा होना असंभव है। 

इसलिए अच्छे दाने का उपार्जन कराये रंग के आधार पर मूंग को रिजेक्ट न किया जाए। तत्काल रंग संबंधी लिखित निर्देश जारी कराये जनसंपर्क एवं न्यूज पेपर मे प्रकाशन कराये ताकि किसानों को लालफीताशाही एवं उपार्जन न होने से होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिल सके।
सादर धन्यवाद, आशीष कुमार बिरथरिया, किसान, उदयपुरा जिला रायसेन मप्र


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3wWOZ6a