मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपने बड़े भाई एवं निमाड़ के जननायक स्वर्गवासी ठाकुर शिव कुमार सिंह की तर्ज पर दो वार्डों का दौरा कर जन समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के निर्देश अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। विस्तृत जानकारी के अनुसार विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के इस दौरे में उन्हें जनता की ओर से साफ सफाई, पानी, ड्रेनेज, अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन आदि की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिससे जनता को काफी परेशानी हो रही थी। जनता की परेशानी को देखते हुए बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को साथ लेकर महाजनापेठ और नेहरू नगर का दौरा किया और जगह पर ही समस्याओं का निराकरण करवाया। उनके इस दौरे से स्वर्गीय शिव भैया की याद ताजा हो गई। उल्लेखनीय है कि मूलभूत सुविधाओं को लेकर नागरिक त्रस्त हैं, वही पूरे शहर में गड्ढे खुदने के कारण जनता त्रस्त है लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
from New India Times https://ift.tt/3AkVqTy
Social Plugin