मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डूंगरिया में मिली जानकारी के अनुसार एक मात्र हैंडपंप है जिससे आसपास के ग्रामवासी पानी लेकर जाते हैं परंतु हैंडपंप में पीला पानी आने के कारण पानी पीने योग्य नहीं है जिससे ग्रामवासी एमपी बी के कुएं से पीने का पानी लेकर जा रहे हैं. पेयजल आपूर्ति के लिए ₹5 प्रति कुप्पी लेकर ग्रामवासी पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं. पीडब्ल्यूडी को ग्राम पंचायत डूंगरिया सूचित करें कि वार्ड क्रमांक 16 में मात्र एक हैंडपंप होने के कारण ग्राम वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे कि इस समस्या का निराकरण जिम्मेदारों द्वारा किया जा सके. यदि गंदा पानी पीने से ग्रामवासी बीमार होते हैं तो जिम्मेदार होगा कौन?
from New India Times https://ift.tt/3rDOltd
Social Plugin