मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के मार्गनिर्देशन में जिले में “मैं कोरोना वॉलेंटियर” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड जुन्नारदेव में पंजीकृत 310 कोरोना वॉलेंटियर्स उत्साह के साथ समर्पित भाव से कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं तथा विकासखंड जुन्नारदेव के विभिन्न ग्रामों के 24 सेंटरों में 230 वालिंटियर वैक्सीनेशन के दिन अपनी सेवायें प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में कोरोना वॉलेंटियर्स विकासखंड के ग्राम बिलावरकला की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के माध्यम से निरंतर ग्राम में जाकर घर-घर जागरूकता अभियान चला रहे है और लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताकर साफ-सफाई आदि का ध्यान रखने के लिए समझाईश दे रहे हैं । स्वयंसेवी संस्था साईं रक्षा शिक्षण कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण नागवंशी के सहयोग से दीवार लेखन और लाउडस्पीकर से ग्राम में जा-जाकर वैक्सीनेशन की जानकारी प्रदान कर रहे है तथा अभी तक 267 लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर पर ले जाकर वैक्सीन लगवा चुके हैं । इन पंजीकृत कोरोना वालेंटियर्स द्वारा किये जा रहे कार्यों की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं कोरोना अभियान के जिला नोडल अधिकारी पवन सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर म.प्र.जन अभियान परिषद के माध्यम से जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के नेतृत्व में नव ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिलावरकला के अध्यक्ष विनोद आमरे, समिति सचिव श्री मनोज, अनिता परतेती, इन्द्रा अमरे,सुगरती परतेती, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति छाबडा, गोरखघाट,झौतकला के सदस्य सर्वश्री सुरेश उईके, विनोद कायदा, शिवराज वरकड़े, मन्नूलाल भारती, होरीलाल भारती, बबलू बगोठिया और अन्य साथी एवं ग्राम पंचायत के सचिव गोकल नरै व रोजगार सहायक श्री अरविंद अमरे आदि प्रतिदिन अपने-अपने ग्रामों में वैक्सीनेशन सेंटर पर उपस्थित रहकर वैक्सीनेशन करवाने में मदद करने के साथ ही ग्रामीणों को रोको-टोको अभियान के अंतर्गत कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जरूरी साधन जैसे मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आदि दैनिक जीवन में उतारने की सलाह दे रहे हैं। कोरोना वॉलिंटियर्स द्वारा अभी तक 350 मास्कों का नि:शुल्क वितरण किया जा चुकी है।
from New India Times https://ift.tt/3zNBcAB
Social Plugin