डॉ. अन्नाभाऊ साठे उत्सव समिति के विकास वनकर बने अध्यक्ष, विजय वानखेड़े उर्फ डॉली भाई को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

लियाकत शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल शहर में साहित्‍य सम्राट लोकशहर अन्नाभाऊ साठे की 101वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को शासकीय विश्राम गृह में भुसावल नगर उत्सव समिति का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से भीम आर्मी के भुसावल तालुका अध्यक्ष विकास वनकर को डॉ. अन्नाभाऊ साठे की 101वीं जयंती समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना गया साथ है विजय वानखेड़े उर्फ डॉली भाई को उपाध्यक्ष के लिए चुना गया है. इस बैठक के अवसर पर सभी मातंग समाज एवं भीम आर्मी जलगांव जिला इकाई के सदस्य उपस्थित थे. इस बैठक में भाग लिया सभी बहुजन समाज के पुरुषों की विचारधारा के साथ इस वर्षगांठ को बड़े उत्साह के साथ मनाने का फैसला लिया गया. इस बैठक में भीम आर्मी जलगांव जिला इकाई एवं समस्त मातंग समाज द्वारा जामनेर रोड पर नवशक्ति परिसर के सामने डिवाइडर के पास साहित्य सम्राट लोकशहर डॉ. अन्नाभाऊ साठे का स्मारक बनाने का विचार रखा गया है.



from New India Times https://ift.tt/3hjRRFG