गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

जिले में कोरोना के संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने हेतु लोग घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का उपयोग करें और दुकानदार सामग्री लेते वक्त सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।
इसी का जायजा लेने कलेक्टर श्री संजय कुमार भेष बदलकर मोटर साईकिल पर नगर के बाजारों का भ्रमण का कोविड प्रोटोकाॅल का किये जाने वाले पालन के संबंध में वीडियोग्राफी की। कलेक्टर श्री संजय कुमार भेष बदलकर तहसीलदार श्री नीतेष भार्गव, स्टोनो श्री श्रीनाथ पटैरिया, गार्ड श्री केषव के साथ मोटर साईकिल से नगर का भ्रमण करने बाजारों में निकले जायजा लिया और वीडियोग्राफी की।
ऐसे लोग जो मास्क नहीं लगये हुए थे और ऐसे दुकानदार जो सास्क न लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे उन पर वीडियोग्राफी देखकर ग्राहकों पर 500 रूपये और दुकानदारों पर एक हाजर रूपये जुर्माना किया जायेगा। कलेक्टर ने भेष बदलकर कलेक्टर बंगले से तिगैलिया, चैराहा, सुपर मार्केट, किला चैक आदि क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि मास्क न लगाने के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों को भेष बदलकर नगरों के बाजारों का भ्रमण कर मास्क न लगाने पर 100 रूपये के स्थान पर 500 रूपये दुकानदारों पर एक हजार रूपये का अर्थ दण्ड़ किया जायेाग।
from New India Times https://ift.tt/3796dm9
Social Plugin