पवन परूथी, मुरैना (मप्र), NIT:

सरकारी नौकरी में स्थानांतरण हर अधिकारी, कर्मचारी के लिये आम प्रक्रिया है, उस अधिकारी, कर्मचारी को एक न एक दिन एक जिले से दूसरे जिले में जाना ही होता है। यह बात कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने सोमवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एसडीएम सबलगढ़ सुश्री अंकिता धाकरे के विदाई समारोह में संबोधित करते हुये कही। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री नरोत्तम भार्गव सहित समस्त जिलाधिकारी उपस्थित थे।
विदाई लें रहीं सबलगढ़ एसडीएम (आईएएस) सुश्री अंकिता धाकरे ने कहा कि मुरैना जिला मेरे लिये प्रारंभिक सर्विस के लिये एक अनूठी मिशाल बनकर रहेगा, क्यांकि मुझे पूरे सर्विस कार्यकाल में जो कुछ सीखने को मिला, यह मुरैना मेरे लिये अविस्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह ने कहा कि सुश्री अंकिता धाकरे मुरैना से एक अच्छे जिले के लिये स्थानांतरण होकर जा रहीं है। वहां अच्छे लोगों से आगे और ज्ञान प्राप्त होगा और आगे के कार्यकाल में उन्हें उच्च शिखर वाले जिलों से ज्ञानवर्द्धक होगा।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री नरोत्तम भार्गव, संयुक्त कलेक्टर श्री एलके पाण्डे, नगर निगम कमिश्नर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अंत में कलेक्टर व जिला सीईओ ने सुश्री अंकिता धाकरे को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
from New India Times https://ift.tt/3zt2zzO
Social Plugin