थाना कोहेफिजा क्षेत्र में पुलिस कर्मियों पर हुऐ हमले को लेकर नगर निगम व पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी के मकान को किया जमींदोज़

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले शातिर बदमाश उमर उर्फ पन्नी के अलावा करबला रोड में स्थित असमाजिक तत्वों के अड्डो दुकानों/गुमठियों को आज प्रातः नगर निगम की टीम व पुलिस द्वारा हटाया गया।

पुलिस व नगर निगम की टीम द्वारा 6 ओ ‘क्लॉक कॉफी सेंटर, होंडा एक्सपर्ट स्कूटर स्पेयर सेंटर, सिटी बिरयानी, वेलकम टी स्टॉल, मेहताब भाई शब्जी वाले, बिग बाईट फ़ास्ट फूड सेंटर, के एम सी पान मसाला हुक्का फ्लावर, के एम सी टी स्टॉल व वेलकम पान मसाला सेंटर को हटाया गया साथ ही घटना के दूसरे मुख्य आरोपी हैदर हसन के नारियल खेड़ा गौतम नगर स्थित मकान को नगर निगम एवं पुलिस द्वारा गिराया गया। तीसरे आरोपी अशिर उर्फ आशु का मकान भी खाली करवाया गया, शेष अभी कार्यवाहियां जारी हैं।



from New India Times https://ift.tt/3hZ3aU3