अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार विधानसभा के कांग्रेस विधान मंडल दल के सभापति, बिहार विधानसभा के प्रत्यायुक्त विधान समिति और भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि भागलपुर नगर निगम के कार्य योजनाओं की अगर वास्तव में विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के कुल 51 वार्डों के वार्ड पार्षदों के साथ कम से कम आधे घंटे की बैठक करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने मंत्री को कहा कि सिर्फ महापौर एवं उप महापौर के साथ बैठक करने से सही जानकारी प्राप्त नहीं हो सकेगी।
from New India Times https://ift.tt/3xW7GYQ
Social Plugin