गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश सचिव राजेंद्र झा की अनुशंसा पर संभागीय अध्यक्ष शुलभ श्रीवास्तव चंबल संभाग प्रभारी हरीश उपाध्याय से विचार-विमर्श कर दैनिक सत्ता सुधार के संपादक श्याम श्रीवास्तव को राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संगठन की चंबल संभाग कार्यकारिणी में महासचिव पद पर नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ एवं राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार श्री श्रीवास्तव कई सामाजिक संगठनों में प्रमुख पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का आश्वासन दिया है। श्याम श्रीवास्तव के मनोनयन पर विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने श्री श्रीवास्तव को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
from New India Times https://ift.tt/3eZuRKt
Social Plugin