राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

थाना देवरी एवं थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम समनापुर के आफत गंज में कुचबंदिया लोगों की बस्ती पर दबिश दी जो कुचबंधिया लोगों के घरों में कच्ची शराब के निर्माण के लिए रखें कच्चा माल महुआ (लाहन) भारी मात्रा में करीब 450 लीटर कीमत करीब 12000 रूपए प्राप्त हुआ कुचबंदिया जाति के लोगों द्वारा प्लास्टिक के कुप्पों एवं छोटे ड्रमों में यह महुआ कच्चा माल भर कर रखा गया था जिसके द्वारा कच्ची देसी शराब बनाया जाता है जो पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मौका से करीब 450 लीटर लाहन महुआ कच्चा माल बरामद कर नष्ट किया गया एवं 2 व्यक्तियों के पास से अलग अलग स्थानों पर 10-10 लीटर कच्ची महुआ शराब मिलने पर पुलिस द्वारा मौके पर उक्त 20 लीटर कच्ची देसी शराब कीमती करीब ₹4000 जप्त कर दो व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत मामले पंजीबद्ध किए गए।
from New India Times https://ift.tt/3iZmcJ9
Social Plugin