लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बोदवड़ शहर में पानी की समस्या को लेकर भाजपा ने आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना था कि बोदवड़ शहर वासी पिछले बीस साल से पानी के लिए तरस रहे हैं। हाल ही में शहर सहित ग्रामीण के कई इलाकों में पिछले एक से डेढ़ महीने से पानी नहीं मिला है. जल है तो जीवन है लेकिन जल नहीं तो जीवन कैसे बिताया जाए ये सवाल क्षेत्र के निवासी पूछ रहे हैं। हाल ही में भारी बारिश के कारण पिछले बीस दिनों से ओडीए द्वारा वितरित किये जानेवाला पानी फिल्टर न होने के कारण बोदवड़ में पीने का पानी की समस्या और गहरी हो गई है.
बोदवड़ नगर पंचायत प्रशासन व जनप्रतिनिधि स्थानीय कुओं से पानी छोड़ कर जनता तक पानी पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. पानी की समस्या को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने 3 अगस्त 2021 से भाजपा कार्यकर्ते भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे डाली है इसके लिए उन्होंने बुधवार को नायब तहसीलदार मैडम को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया है कि यदि लिखित आश्वासन नहीं मिलता है कि बोदवड़ वासियों को कम से कम सात दिन के अंतराल पर नियमित रूप से पानी मिलेगा. यदि ऐसा न हुआ तो भूख हड़ताल पर चले जाएंगे.



from New India Times https://ift.tt/3f7WHUU