अतीश दीपंकर, भागलपूर/पटना (बिहार), NIT:

सावन के पहले ही दिन सोमवारी को लेकर सुलतानगंज के जहाज घाट में गंगा स्नान करने आए विभिन्न जगहों के शिव भक्तों में 3 शिव भक्त के गंगा में डुबने से मौत हो गई है.
वहीं इस मामले में विजय मंडल ने बताया कि, मेरा पुत्र सौरभ कुमार उम्र 18 वर्ष गंगा स्नान करने आया हुआ था जिसकी गंगा में डुबने से मौत हो गई. गायत्री देवी ने बतायी कि छोटा पुत्र मुकेश कुमार (उम्र 15 साल) गंगा स्नान के लिए आया हुआ था स्नान करने के दौरान उसकी मौत हो गई है. ज्योति देवी ने बताया कि पुत्र राहुल कुमार 16 वर्ष नाथनगर पासीटोला का रहने वाला है जिसकी सुबह गंगा स्नान करने के दौरान मौत हो गई है.
इस घटना के आठ घंटे बीत जाने के बाबजुद कोई भी प्रशासन या एसडीआरएफ की टिम गंगा घाट पर नहीं पहुची थी.
भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी घटना की सुचना मिलते ही घटना स्थल पर पहंच कर परिजनों से मुलाकात करते हुए संतावना देते हुए अधिकारियों से दुरभाष पर बात-चीत कर एसडीआरएफ की टिम को भेजने की बात कही।
वहीं खबर लिखने तक एक का शव मिला था जिसका नाम सौरभ कुमार है और 2 को खोजा जा रहा था।
from New India Times https://ift.tt/3rH6QwP
Social Plugin