यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

विश्वपर्यावरण दिवस पर प्रकृति की संस्कृति को बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वर्षा ऋतु में एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए. इस आधार पर युवा शक्ति जाटव महासंघ जिलाध्यक्ष रविन्द्र मौर्य की पहल पर पदाधिकारियों ने जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर एक एक वृक्ष लगाकर सभी ने संकल्प लिया कि इस वर्ष हम सब मिलकर 1000 पौधों को नवयुवक से लगवाएंगे और उनकी देखभाल के लिए जिम्मेदारी देंगे. धौलपुर को हरा भरा बनाने के लिए वृक्ष लगाओ अभियान को सफल बनाएंगे.
संकल्प लेते समय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने प्रकृति को बनाए रखने के लिए मनुष्य को इसकी देखभाल करनी चाहिए पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिएअधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। महासचिव सुरेन्द्रसिंह दरियापुर ने कहा हमारा संघ समाज, मानव कल्याण, जीव जंतु, पर्यावरण और देश हित में कार्य करता रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष राजाखेड़ा सतीशचंद निवेश ब्लॉक अध्यक्ष, धौलपुर जीतू पालिवाल एवं यथास्थान पर भोलाराम उर्फ सिंधी लाल, सालिकराम, मुकेश पहाड़ी, दिनेश आदि ने अपनी टीम के साथ पौधारोपण किया. संघ के कार्यकर्ता रविन्द्र मौर्य, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार कोच, ऋषि मौर्य, जोगेन्द्र जीतू पालिवाल, राहुल, भूपेन्द्र, विशाल सिंह, जीतेन्द्र, संजय, मनोज कुमार आदि ने संकल्प लिया।
from New India Times https://ift.tt/2URBTKy
Social Plugin