भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उत्तरप्रदेश की 19 साल की एक लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा दिलाकर लड़की को भोपाल ले आया था। इसके बाद वह लड़की को इंदौर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया।
घटना स्थल अशोका गार्डन इलाके का होने के कारण जीआरपी इंदौर ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी अशोका गार्डन पुलिस थाने को भेज दी। गोरखपुर यूपी की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की परिवार से अलग इलाहबाद में कपड़े के शोरूम मं काम करती थी। उसने बताया कि लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई। इस दौरान सोशल मीडिया पर सुनील गोयल से दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद उसने कहा कि वह भोपाल में नौकरी दिलवा देगा। सुनील के बुलावे पर वह 8 जून भोपाल आ गयी।
सुनील उसे अशोका गार्डन के सब्जीमंडी चौराहा इलाके में ले गया। यहां एक मकान में उसने उसे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने कहा कि वह उसकी अच्छी नौकरी लगवा दिया। आरोपी इसके बाद उसे इंदौर ले गया। यहां-वहां घुमाने के बाद वह उसे शुक्रवार को इंदौर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। लड़की की शिकायत पर जीआरपी इंदौर ने सुनील के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद आगे की जांच के लिए मामला अशोका गार्डन पुलिस को भेज दिया। अशोका गार्डन पुलिस ने असल अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल महिला के बयान नहीं हो पाए हैं।
20 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3gOudPR

Social Plugin