SWIGGY ने व्रत वाले दिन वेज की जगह नॉनवेज भेज दिया

इंदौर। बाजार के अनलॉक होती है वह सारी समस्याएं फिर से सामने आने लगी है जो लॉकडाउन के कारण थक गई थी। ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी SWIGGY पर आरोप है कि उसने एक ग्राहक को उसके व्रत वाले दिन नॉनवेज डिलीवर कर दिया जबकि ग्राहक ने वेज फूड ऑर्डर किया था। कंपनी के कस्टमर केयर ने माफी मांग ली है परंतु ग्राहक गुस्से में है। कोर्ट जाने की बात कर रहा है।

पहली बाइट खाने के बाद पता चला पनीर नहीं नॉनवेज है

यह घटना इंदौर डीआईजी ऑफिस में तैनात सोनू शर्मा निवासी मरीमाता के साथ हुई है। 25 जून को सोनू का व्रत था। वह दोपहर में ड्यूटी से वापस जब घर पहुंचा तो अकेले होने के कारण उसने ऑनलाइन फूड सप्लाई कंपनी स्वीगी पर ऑर्डर किया। सोनू ने एक पनीर रोल ऑर्डर किया। डिलीवरी बॉय ने faasos रेस्टोरेंट से ऑर्डर डिलीवर कर दिया। जैसे ही यह रोल सोनू ने खाया वैसे ही उसे शंका हुई और उसने उसे थूक दिया। चेक करने पर पता चला कि वह चिकन रोल है।

ग्राहक गुस्से में, माफ करने को तैयार नहीं

सोनू शर्मा ने faasos रेस्टोरेंट को फोन पर शिकायत की। रेस्टोरेंट ने अपनी गलती मान ली। इसके लिए माफी भी मांगी। सोनू ने स्वीगी कंपनी के ट्विटर पर ट्वीट करके शिकायत भी की। कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार की। लेकिन सोनू का कहना है, जो उसका धर्म भ्रष्ट हुआ है उसका क्या होगा? अब इस मामले को सोनू जल्द खाद्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर मामले में कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

28 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्य प्रदेश मानसून- 9 जिलों में मूसलाधार, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
MP NEWS- जो गरीब बच्चे स्कूल फीस नहीं भर सकते उन्हें व्हाट्सएप पर पढ़ाने के आदेश जारी
MP NEWS- मध्य प्रदेश के 90000 स्कूलों की स्वायत्तता समाप्त करने के आदेश
KHULA KHAT- MP-DPI वेरीफाइड शिक्षकों के 10 जुलाई से पहले नियुक्ति पत्र जारी करें
MP BJP NEWS- प्रभारी मंत्री और निगम मंडल की नियुक्तियां निश्चित, भाजपा में चेहरे बदलेंगे
JABALPUR BJP NEWS- मैं शर्मिंदा हूं, मेनका गांधी मेरी पार्टी की सांसद हैं: अजय विश्नोई
RERA MP सरकारी नौकरी- आवेदन की लास्ट डेट 12 जुलाई
INDORE NEWS- डाॅक्टर के बेटे की मौत पर टीचर ने कहा: मजा आ गया
SSC NEW EXAM CALENDAR जारी करने की तैयारी

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

HEALTH TIPS IN HINDI- मात्र ₹20 में पेट का पॉइजन खत्म, 20 से ज्यादा बीमारियां नहीं होंगी 
HEALTH TIPS IN HINDI- घबराहट और बेचैनी क्यों होता है, कैसे कंट्रोल किया जा सकता है
RASHIFAL- 12 में से 6 राशि वालों के लिए गुड न्यूज़
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
GK IN HINDI- ATM से थर्मल पेपर की पर्ची क्यों निकलती है, सादा कागज क्यों नहीं है
National Scholarships APP यहां से DOWNLOAD करें, भारत सरकार द्वारा सभी प्रकार की छात्रवृत्ति के लिए संचालित
e-LOTS APP यहां से DOWNLOAD करें - कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक की किताबें बिल्कुल फ्री
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2U8SZCV