भोपाल। M.P. Public Service Commission (MPPSC) Indore ने गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन के लिए उप पुलिस अधीक्षक भर्ती परीक्षा हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन दिनांक 5 जुलाई 2021 से प्रारंभ होकर लास्ट डेट 4 अगस्त 2021 तक सबमिट किए जा सकते हैं। आवेदन करने से पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से नोटिफिकेशन DOWNLOAD करके उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
MPPSC MP POLICE DSP VACANCY NOTIFICATION
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन हेतु उप पुलिस अधीक्षक रेडियो के 13 और उप पुलिस अधीक्षक कंप्यूटर के 2 पदों की पूर्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। ऐसे उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश की राज्य पुलिस सेवा में नौकरी करने की तैयारी कर रहे हैं। निर्धारित शैक्षणिक अहर्ता रखते हैं। आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है विश्व जानकारी के लिए कृपया MP POLICE DSP VACANCY NOTIFICATION को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
MP POLICE DSP RECRUITMENT शैक्षणिक योग्यता
उप पुलिस अधीक्षक रेडियो के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिकी/ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर या प्रौद्योगिकी में स्नातक उपाधि अथवा उसके समकक्ष।
उप पुलिस अधीक्षक कंप्यूटर के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस किया प्रौद्योगिकी में स्नातक उपाधि अथवा उसके समकक्ष अथवा एमसीए।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2T427Z7

Social Plugin