MP BJP की चेयर रेस: ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को RTR का लाभ - NEWS TODAY

भोपाल। मध्य प्रदेश अनलॉक होते ही भारतीय जनता पार्टी में सत्ता और संगठन के रिक्त पदों पर कब्जा करने के लिए चेयर रेस शुरू हो गई है। दिग्गजों की जेब में समर्थकों के नाम की लिस्ट है। पार्टी के अंदर सबसे बड़ी पॉलिटिक्स का समय चल रहा है। इस सबके बीच कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को राइट टू रिस्पेक्ट का लाभ दिया जाएगा। वैसे भी अब तक संगठन में उन्हें कोई खास सम्मान नहीं मिला है।

यह है भाजपा का चक्कर व्यू 

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के घर- 
गृह मंत्री से मिलने के बाद वीडी शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले
सुहास भगत और हितानंद शर्मा भी मुख्यमंत्री से मिले
वीडी शर्मा, सुहास भगत और हितानंद शर्मा- दीपक विस्पुते से मिले 
सुहास भगत और हितानंद शर्मा की विष्णु दत्त शर्मा से बातचीत हुई
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के घर- 

कितने नेता कितने पद 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उनके पास पदों की संख्या कम और दावेदारों की संख्या बहुत ज्यादा है। यदि गुटबाजी जिसे भारतीय जनता पार्टी में 'पसंद' कहते हैं, की बात की जाए तो सत्ता और संगठन का मुखिया होने के बावजूद दोनों के पास अपनी पसंद के लोगों को बिठाने के लिए कुर्सियां नहीं है। दोनों ही पावरफुल लेकिन दबाव में है। सब जानते हैं कि फैसला कहां से होना है लेकिन लिस्ट के वहां पहुंचने से पहले यहां मोलभाव की कोशिश की जा रही है।

05 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2SeVxi1