भोपाल। शनिवार की आधी रात को टोटल लॉक डाउन लग जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के 5 जिलों की कार्यकारिणी घोषित की गई। समाचार लिखे जाने तक उज्जैन ग्रामीण, शहडोल, नीमच, उमरिया, देवास जिलों की कार्यकारिणी और कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी हो चुकी थी।
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय आए थे। यहां संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा के साथ बैठक हुई थी। माना जा रहा है कि किसी बैठक में डिसाइड किया गया था कि जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाए। सबसे पहले उन जिलों की कार्यकारिणी घोषित की गई है जहां पर क्षेत्रीय नेताओं के बीच तनाव की स्थिति नहीं है।
राजनीति में चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी ने कोरोनावायरस की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची और अब जिला कार्यकारिणी की घोषणाएं चुनावी तैयारियों का हिस्सा मानी जा रही है।
20 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Sd0o3r

Social Plugin