भारत की जलवायु और खानपान ऐसा है कि लगभग सभी लोगों को छाले निकल आते हैं। अभी खानपान के दौरान गलती हो जाती है। पेट खराब हो जाता है। कभी तापमान की गलती हो जाती है। शरीर के अंदर गर्मी बढ़ जाती है। कारण कुछ भी हो लेकिन छाले तकलीफ देते हैं। सामान्य मान्यता है कि छाले कम से कम 4 दिन रहते हैं। किसी भी व्यक्ति के लिए छालों के साथ दिन बिताना काफी मुश्किल होता है। आइए जानते हैं कि मुंह के छालों को 24 घंटे के भीतर कैसे ठीक किया जा सकता है:-
मुंह के छालों का आयुर्वेदिक इलाज, घरेलू दवाइयां
माना जाता है कि मुलेठी के पाउडर का सेवन पानी या शहद के साथ करने से छालों से निजात मिल जाती है। खासतौर से जिन लोगों को जल्दी-जल्दी छाले होते हैं, उनके लिए ये आयुर्वेदिक तरीका एकदम बेस्ट है।
आयुर्वेद में तुलसी का बड़ा महत्व है। छाले हो जाने पर केवल तुलसी के पत्ते चबाते हुए पानी पीना है। हालांकि छालों पर तुलसी कुछ देर तक रखने में आपको जलन महसूस होगी लेकिन तुलसी नेचुरल हर्बल है, सबसे अच्छा एंटीबायोटिक है, इसके साइड इफेक्ट नहीं होते, छालों में तुरंत आराम मिलेगा।
त्रिफला मुंह के छालों से निजात दिलाने के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक इलाज है। बस करना ये है कि आधा चम्मच त्रिफला को गर्म पानी में मिलाकर अपने मुंह में दो मिनट तक रखना है। उसके बाद इस पानी को मुंह से निकाल देना है। कुछ समय में मुंह के छाले सही हो जाएंगे।
स्वास्थ्य से संबंधित लोकप्रिय जानकारियां
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3uGPW1j

Social Plugin