जबलपुर। शहर में नर्सिंग एसोसिएशन के बैनर तले नर्सों की हड़ताल चल रही है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में नर्सों ने अपनी 10 मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदर्शन किया एवं सेवा से इंकार कर दिया। हड़ताल के तीसरे दिन नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा एक नाटक का प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान हड़ताली नर्सों ने गले में अलग-अलग तख्तियां टांगी जिनमें चिकित्सा शिक्षा विभाग, वित्त विभाग और मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ था। भीषण गर्मी में पीपीई किट पहन कर नर्सों ने बारी-बारी से तीनों के सामने जाकर अपनी लंबित मांगों की गुहार लगाई गई लेकिन एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए निर्देश मिलते रहे।
यह नर्सों की मांगे
पदनाम परिवर्तन कर स्टाफ नर्स की जगह नर्सिंग ऑफिसर किया जाय।
नर्सिंग सिस्टर को सीनियर नर्सिंग ऑफिसर का दर्जा दिया जाय।
नर्सिंग स्टाफ को ग्रेड-2 का दर्जा प्रदेश सरकार दे।
11 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3zo28aW

Social Plugin