जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में यह सुसाइड नोट छोड़कर 47 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मैं कर्ज से परेशान हूं। मेरे परिवार को परेशान न किया जाए। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं।’ उसने जहर खा लिया था। शनिवार को उसकी लाश हनुमानताल तालाब स्थित जैन मंदिर के पास मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
हनुमानताल पुलिस के मुताबिक जैन मंदिर के पास पार्क में एक व्यक्ति की सूचना पर टीम पहुंची। मौके पर एक व्यक्ति पड़ा था। उसके मुंह व नाक से खून निकला था। शव मिलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मृतक की पहचान शुक्रवारी बजरिया निवासी रवि शेखर नामदेव के रूप में हुई। उसकी जेब से पुलिस ने एक सुसाइड नोट जब्त किया।
हनुमानताल पुलिस के मुताबिक रवि शेखर नामदेव ने सुसाइड नोट में किसी के नाम नहीं लिखे हैं। अभी पत्नी व बच्चों के बयान नहीं हो पाए। बयान लेने के बाद ही पता चलेगा कि उसने कितनी रकम और किससे ली थी। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि कर्ज मेरा था। और किसी को परेशान न किया जाए। उसकी दीनदयाल बस स्टैंड के पास इलेक्ट्रीकल की दुकान थी। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
05 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2TKuL1B

Social Plugin